• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट ऑडी क्यू7 एसयूवी का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    ऑडी ने क्यू7 एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन का महाराष्ट्र के औरंगाबाद प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसका प्री-फेसलिफ्ट मॉडल भारत में अप्रैल 2020 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था जिसे कंपनी ने बीएस6 नार्म्स लागू होने के दौरान बंद कर दिया था।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 13, 2021 10:34 ist
    info icon
    published onDec 13, 2021 10:34 IST
    last updated onDec 13, 2021 10:34 IST
    316 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने क्यू7 एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन का महाराष्ट्र के औरंगाबाद प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसका प्री-फेसलिफ्ट मॉडल भारत में अप्रैल 2020 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था जिसे कंपनी ने बीएस6 नार्म्स लागू होने के दौरान बंद कर दिया था।

    अपकमिंग क्यू7 केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। इसमें 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसका पावर आउटपुट 304पीएस/500एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    इसके एक्सटीरियर में भी कुछ अपडेट नजर आने वाले हैं। यह पहले से थोड़ी ज्यादा ऊंचा बॉडी स्टांस लिए हुए होगी। इसके अलावा इसमें नए मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स और नई ग्रिल भी दी जाएगी। इसे ज्यादा रग्ड लुक देने के लिए बॉडी क्लेडिंग का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

    इसके इंटीरियर में ऑडी का थ्री-स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम दिया जाएगा जबकि दो स्क्रीन सेंटर में लगी होगी जिनमें से ऊपर वाली इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नीचे वाली क्लाइमेंट कंट्रोल यूनिट होगी।

    फेसलिफ्ट ऑडी क्यू7 कार में पैनोरमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड टेलगेट और एयर सस्पेंशन जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसकी थर्ड रो सीट को जरूरत ना होने पर फोल्ड किया जा सकता है।

    नई ऑडी क्यू7 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब हो सकती है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और वोल्वो एक्ससी90 से होगा।

    was this article helpful ?

    ऑडी क्यू7 2022-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rishabh sharma
    Dec 29, 2021, 3:59:59 AM

    Audi A4 has a defect while at D2 18-25 kmph , when you apply brakes and release the pedal car accelerates and then the speed reduces .

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है