• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में जल्द दस्तक देगी रेडी-गो 1.0 लीटर एएमटी

    एएमटी वर्जन को इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On दिसंबर 04, 2017 17:38 ist
    info icon
    published onDec 04, 2017 17:38 IST
    last updated onDec 04, 2017 17:38 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Datsun redi-GO

    डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर का एएमटी वर्जन लॉन्चिंग के लिए तैयार है, कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे ऑटो एक्सपो-2018 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला ऑल्टो के10 और रेनो क्विड 1.0 लीटर से होगा।

    Datsun redi-GO

    डैटसन रेडी-गो कुल आठ वेरिएंट डी, ए, टी, टी (ओ), एस, स्पोर्ट, टी (ओ) 1.0 लीटर और एस 1.0 लीटर में उपलब्ध है। 1.0 लीटर इंजन का विकल्प केवल टी (ओ) और एस वेरिएंट में रखा गया है। चर्चाएं हैं कि एएमटी का विकल्प भी इन्ही दो वेरिएंट में मिलेगा।

    डैटसन ने रेडी-गो को जून 2016 में लॉन्च किया था, लॉन्चिंग के समय यह केवल 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध थी। 1.0 लीटर वर्जन को इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। रेडी-गो को रेनो क्विड वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, चर्चाएं हैं कि इस में क्विड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    क्विड एएमटी की तरह रेडी-गो 1.0 लीटर एएमटी में भी रेग्यूलर वेरिएंट वाले सभी फीचर मिलेंगे। इस में मौजूदा मॉडल वाली डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, सीटों पर रेड हाइलाइटर, सीडी प्लेयर, यूएसबी, ऑक्स-इन, ड्राइवर साइड एयरबैग और ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा। कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेडी-गो का एएमटी वर्जन मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा होगा।

    यह भी पढें : क्विड 1.0 लीटर Vs रेडी-गो 1.0 लीटर, किसे चुनना चाहेंगे आप?

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है