• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    शोरूम पर पहुंची डैटसन रेडी-गो, जल्द होगी लॉन्च

    डैटसन की एंट्री लेवल हैचबेक रेडी-गो लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही लॉन्च होने वाली यह कार डीलरशिप और शोरूम पर पहुंच गई है। इसकी संभावित कीमत 2.62 लाख रूपए से लेकर 3.67 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) होगी। कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 5000 रूपए रखी गई है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मई 27, 2016 15:04 ist
    info icon
    published onMay 27, 2016 13:34 IST
    last updated onMay 27, 2016 15:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन की एंट्री लेवल हैचबेक रेडी-गो लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही लॉन्च होने वाली यह कार डीलरशिप और शोरूम पर पहुंच गई है। इसकी संभावित कीमत 2.62 लाख रूपए से लेकर 3.67 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) होगी। कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 5000 रूपए रखी गई है।

    रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन, रेनो क्विड और टाटा नैनो से होगा। बात करें फीचर्स की तो रेडी-गो इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। इसमें पावर स्टीयरिंग, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, फ्रंट पावर विंडो और म्यूजिक सिस्टम के साथ सीडी/यूएसबी/ऑक्स सपोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडी-गो में रेनो क्विड वाला 800 सीसी इंजन मिलेगा। जो 54.8 पीएस पावर 5678 आरपीएम पर और 72 एनएम का टॉर्क 4388 आरपीएम पर जनरेट करेगा। शुरूआत में इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

    डैटसन रेडी-गो खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बनी है। इसका स्टीयरिंग व्हील वजन में काफी हल्का है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में इसे चलाना आसान होगा। एंट्री लेवल सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार होगी। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 185 एमएम है। यह कार युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी। इसे लिमे ग्रीन, रेड, ग्रे, व्हाईट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : डैटसन रेडी-गोः जानिये इस नई हैचबैक से जुड़ी 6 जरूरी बातें

    सोर्स : गोवा ऑन व्हील्स

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है