• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन ने पेश की रेडी-गो, जून में होगी लॉन्च

    डैटसन की बहुप्रतिक्षित हैचबैक कार रेडी-गो से पर्दा आखिरकार उठ ही गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रेडी-गो का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। कार की बुकिंग 01 मई से शुरू होगी और 1 जून को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। कार की कीमत 2.6 लाख रूपए से 3.7 लाख रूपए रहने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन और रेनो क्विड से होगा।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On अप्रैल 14, 2016 13:50 ist
    info icon
    published onApr 14, 2016 13:28 IST
    last updated onApr 14, 2016 13:50 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Redi-Go

    डैटसन की बहुप्रतिक्षित हैचबैक कार रेडी-गो से पर्दा आखिरकार उठ ही गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रेडी-गो का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। कार की बुकिंग 01 मई से शुरू होगी और 1 जून को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। कार की कीमत 2.6 लाख रूपए से 3.7 लाख रूपए रहने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन और रेनो क्विड से होगा।

    Redi-Go Side

    गो और गो-प्लस के बाद यह निसान के डैटसन ब्रांड की तीसरी कार है। रेडी-गो को देखकर कहा जा सकता है कि यह डैटसन की अब तक की सबसे बेहतर कार है। रेडी-गो को सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर रेनो क्विड भी बनी है। इसके अलावा  रेनो डस्टर-निसान टेरानो, रेनो स्काला-निसान सनी और रेनो पल्स-निसान माइक्रा कारों को इस संयुक्त प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। जो सफलतापूर्वक सड़कों पर दौड़ रही हैं।
    Redi-Go Front

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें रेनो क्विड जैसा 800सीसी का 3-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन आएगा। जो 53 बीएचपी की ताकत और 74 एनएम टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। वहीं दूसरी, रेनो जल्द ही क्विड को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.0 लीटर या 1000 सीसी का पेट्रोल इंजन लाने वाली हैं। संभावना है कि आने वाले समय में रेडी-गो में भी यह सब देखने को मिल सकता है।

    रेडी-गो देखने में ऊंची और बोल्ड लगती है। कार के फ्रंट में ध्यान दें तो यहां सिग्नेचर ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में कंपनी का लोगो लगा हुआ है। हैडलैंप्स बाहर की तरफ निकले हुए हैं। बोनट को मस्कुलर डिजायन में रखा गया है। साइड और पीछे की तरफ से भी कार काफी अच्छी दिखाई देती है।

    यह भी पढ़ेंः टेस्टिंग के दौरान नजर आई 1.0 लीटर रेनो क्विड, अलॉय व्हील्स भी मिलने की उम्मीद

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है