• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन ने शुरू किया डैटसन एक्सपीरियंस जोन का दूसरा चरण

    अगले तीन महीनों में करीब 650 जगहों पर पहुंचेगी डैटसन की यह मुहिम

    अकस
    अकस
    Published On जून 13, 2017 16:18 ist
    info icon
    published onJun 13, 2017 16:18 IST
    last updated onJun 13, 2017 16:18 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए रेनो ने हाल ही में मोबाइल शोरूम की शुरूआत की है, इसे कंपनी ने पैशन ऑन व्हील्स नाम दिया है, अब ऐसी ही रणनीति पर डैटसन ने भी काम शुरू किया है। डैटसन ने डैटसन एक्सपीरियंस जोन का दूसरा चरण शुरू किया है, इसका पहला चरण अप्रैल 2017 में पूरा हुआ था। कंपनी का कहना है कि पहले चरण को मिली सफलता के बाद ही दूसरे चरण को शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    डैटसन एक्सपीरियंस जोन के पहले चरण में ग्राहकों को रेडी-गो, गो और गो प्लस की टेस्ट ड्राइव की सुविधा दी गई थी। दूसरा चरण तीन महीने तक चलेगा, इस दौरान यह टीम देश के 650 शहरों को विजिट करेगी, इस मुहिम के जरिये करीब 50,000 ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजक्ट में कंपनी ने आठ वैन लगाई हैं जो 40 सैटेलाइट सिटी, 82 जिलों और 250 तहसीलों में जाएंगी। एक्सपीरियंस जोन के तहत ग्राहकों को लुभाने के लिए कई दूसरी गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा।

    एक्सपीरियंस जोन दूसरे चरण के प्रमुख स्थान और दिनांक

    आगरा 16 जून 2017
    पटौदी 29 जून 2017
    अमृतसर 06 अगस्त 2017
    जयपुर 15 जून 2017
    शिलॉन्ग 29 अगस्त 2017
    मैसुरु 14 जुलाई 2017

    मौजूदा समय में भारत में डैटसन की तीन कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, इन में रेडी-गो, गो और गो प्लस शामिल हैं, कंपनी इनकी बिक्री को बढ़ाने के लिए लगातार नए ऑफर ला रही है। डैटसन ने हाल ही में डैटसन केयर सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है, यह ऑफर केवल नई रेडी-गो खरीदने वालो के लिए है, रेडी-गो की कीमत 2.41 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.58 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है