• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन ने मेड-इन-इंडिया कार को लेकर बनाई खास योजना, तय समय पर ही होगी लॉन्च

    बता दें कि  सिट्रॉएन (Citroen) भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार सी5 एयरक्रॉस (C5 Aircross) को अब 2020 के बजाए 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 13, 2020 12:07 ist
    info icon
    published onApr 13, 2020 12:07 IST
    last updated onApr 13, 2020 12:07 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen’s Made-In-India Car On Track For 2021 Launch Despite Coronavirus Pandemic

    • सितंबर 2020 के बजाए अब 2021 की पहली तिमाही तक लॉन्च होगी यह मिड-साइज़ एसयूवी
    • सिट्रॉएन की दूसरी कार सबसे पहले भारत में की जाएगी पेश
    • 2021 तक लॉन्च की जाएगी यह कार और सी5 एयरक्रॉस के नीचे की जाएगी पोजिशन
    • इंटरनेशनल मार्केट में भी एक्सपोर्ट की जाएगी सिट्रॉएन की मेड-इन-इंडिया कार

    दुनियाभर में फैल रही कोरोनावायरस महामारी ने वैश्विक व्यापार की कमर तोड़ दी है। मगर इन सबके बावजूद ग्रुप पीएसए (Groupe PSA) अपने सब-ब्रांड सिट्रॉएन के बैनर तले भारत में अपनी दूसरी कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

    बता दें कि  सिट्रॉएन (Citroen) भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार सी5 एयरक्रॉस (C5 Aircross) को अब 2020 के बजाए 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। बावजूद इसके सिट्रॉएन की दूसरी कार कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मेड-इन-इंडिया होने के साथ-साथ इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी भारत में ही होगा। सिट्रॉएन अपनी इस कार को ग्लोबल मार्केट में भी एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है, इसलिए यह कार कंपनी के लिए इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

    Citroen’s Made-In-India Car On Track For 2021 Launch Despite Coronavirus Pandemic

    सिट्रॉएन की ये नहीं कार कैसी होगी? इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह सी3 एयरक्रॉस (C3 Aircross) का न्यू जनरेशन मॉडल होगा, जो भारतीय बाज़ार में विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को टक्कर देता नज़र आएगा। कहा ये भी जा रहा है कि यह सी4 एयरक्रॉस (C4 Aircross) का नेक्सट जनरेशन मॉडल भी हो सकता है, जिसका मुकाबला हुंडई ​क्रेटा (Hyundai Creta) और किया सेल्टोस (Kia Seltos) से होगा। 

    यह भी पढ़ें: भारत में 2021 तक आएगी सिट्रॉएन की दूसरी कार

    अब सिट्राएन की भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कार कैसी होगी फिलहाल चर्चा का विषय ही है, मगर लोगों में सिट्रॉएन की पहली कार सी5 एयरक्रॉस को लेकर भी काफी उत्सुकता है। बता दें कि सी5 एयरक्रॉस काफी महंगी हो सकती है, क्योंकि इसके पार्ट्स को एक्सपोर्ट कर भारत में असेंबल किया जाएगा। इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अब तक क्या खास तैयारी की है, इसके बारे में आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते इन कारों की लॉन्चिंग टली

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है