• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन ने कारदेखो से मिलाया हाथ, यूज़्ड कार बाज़ार में मिलेगी मज़बूती

    भारत में कदम रखने के सप्ताहभर के भीतर सिट्रॉएन ने कारदेखो जैसी जानी-मानी कंपनी के साथ साझेदारी कर ली है

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 10, 2019 18:20 ist
    info icon
    published onApr 10, 2019 18:20 IST
    last updated onApr 10, 2019 18:20 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रॉएन ने देश के अग्रणी ऑटो पोर्टल कारदेखो डॉट कॉम के साथ हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के तहत कारदेखो, सिट्रॉएन के ग्राहकों को कार बेचने और एक्सचेंज में मदद करेगा। इस मौके पर सिट्रॉएन इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोलैंड बाउचारा और कारदेखो के कार्यकारी निदेशक और सह संस्थापक अमित जैन मौजूद थे। सिट्रॉएन इंडिया के सेल्स और नेटवर्क डेवलपमेंट उपाध्यक्ष जोएल वेरानी और कारदेखो के सीओओ अभिषेक गौतम ने यूज़्ड कार बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

    इस मौके पर सिट्रॉएन इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोलैंड बाउचारा ने कहा कि ‘सिट्रॉएन ब्रांड के भारत में लॉन्च होने के साथ हम ऑटोमोटिव डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ग्राहकों के लिए हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को एटीएडब्ल्यूएडीएसी यानी एनीटाइम एनीवेयर एनी डिवाइस एनी कंटेंट का एक शानदार अनुभव देना है। एक कार निर्माता कंपनी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफल होने के लिए निरंतर रूप से ग्राहकोें को ऑनलाइन सेल और सर्विस में एक शानदार अनुभव प्रदान करना होता है। भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपनी कारें बेचने के लिए अच्छा समाधान दे रहा है। हम ग्राहकों के सबसे पसंदीदा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनने की महत्वकांक्षा को प्राप्त करने के लिए बाज़ार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेंगे। हमें विश्वास है कि कारदेखो के रूप में हमें एक मज़बूत साझेदार मिला है जो भारतीय यूज़्ड कार बाज़ार में ग्राहकों को उचित मूल्य देने में हमारे साथ मिलकर काम करेगी।’

    इस दौरान कारदेखो के सीईओ और सह संस्थापक अमित जैन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘कारदेखो दुनिया का सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को उचित मूल्य पर कारों को खरीदने और बेचने के लिए व्यक्तिगत सेवाओं की बेजोड़ पेशकश की जाती है। इस प्रकार यह कंपनी ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि की गारंटी देती है। यूज़्ड कारों का बाज़ार तेजी से बढ़ रहा है। हमें फ्रांस की सबसे प्रसिद्ध कंपनी के साथ हाथ मिलाने पर गर्व और खुशी दोनों है। हम विश्वास दिलाते हैं कि अपने ग्राहकों को हम एटीएडब्ल्यूएडीएसी यानी एनीटाइम एनीवेयर एनी डिवाइस एनी कंटेंट का शानदार अनुभव देने के साथ उनके लिए बेहतर से बेहतर यूज़्ड कार बेचने और खरीदने की समस्याओं का समाधान देंगे।’

    यह भी पढें : भारत में सी5 एयरक्रॉस होगी सिट्रॉएन की पहली कार, 2020 में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है