• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टिग्वान का फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान आया नजर, सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस को टक्कर देगी ये एसयूवी कार

    टिग्वान फेसलिफ्ट को हाल ही में भारत में बिना कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे यहां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 04, 2021 19:05 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2021 19:05 IST
    last updated onFeb 04, 2021 19:05 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Tiguan 2021

    • टिग्वान 5 सीटर को फेसलिफ्ट अपडेट देकर फिर से लॉन्च करने की योजना बना रही है फोक्सवैगन
    • कॉस्मैटिक अपग्रेड्स, कुछ नए फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा इसमें 
    • 2.0 लीटर टीएसआई इंजन मिलेगा इसमें जो देगा 190 पीएस की पावर 
    • जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और अपकमिंग सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस से होगा टिग्वान फेसलिफ्ट का मुकाबला

    फॉक्सवैगन अपने मौजूदा लाइनअप में कुछ नए प्रोडक्ट्स को शामिल करने की योजना बना रही है जिनमें टिग्वान ऑलस्पेस, टी-रॉक, टाइगन और 2021 टिग्वान फेसलिफ्ट शामिल है।

    फॉक्सवैगन टिग्वान के फेसलिफ्ट अवतार से 2020 में पर्दा उठाया गया था। इसमें नए हेडलैंप्स, नए डिजाइन का फ्रंट बंपर और नया एवं पतला फॉक्सवैगन लोगो नजर आएगा। टिग्वान 2021 में अलॉय व्हील का डिजाइन और साइड प्रोफाइल पहले वाले मॉडल जैसा ही नजर आने वाला है, जहां प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स दी जाएंगी। रियर प्रोफाइल की बात की जाए तो इसमें बंपर के डिजाइन को हल्का सा बदला गया है, वहीं पतले एलईडी टेललैंप्स और बूट पर टिग्वान नाम की नई बैजिंग दी गई है। 

    Volkswagen Tiguan 2021

    ​फोक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए एसी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि इसके इंटीरियर का लेआउट ​पिछले मॉडल की तरह ही रखा गया है। इसके अलावा इस अपकमिंग कार में वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर इसकी फीचर लिस्ट और केबिन को इसके बड़े वर्जन ऑलस्पेस जैसा रखा जा सकता है। 

    इसके अलावा टिग्वान 2021 मॉडल में पहले की तरह 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइव मोड्स, 7 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट एंड डिसेंट असिस्ट, ईएससी, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। 

    Volkswagen Tiguan 2021

    इसके अलावा इंजन के तौर पर नई टिग्वॉन एसयूवी में ऑलस्पेस वाली यूनिट्स दी जा सकती है। फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस में 2.0 लीटर टीएसआई इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है। टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में 4मोशन की बैजिंग दिखाई दी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अपकमिंग एसयूवी कार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जाएगा। टिग्वान एसयूवी के बंद होने से पहले ही इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन देना कंपनी ने बंद कर दिया था और ये चीज आगे भी जारी रहेगी। 

    2021 फॉक्सवैगन टिग्वान का मुकाबला जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और अपकमिंग सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस से होगा। पहले इस कार की प्राइस 27.49 लाख रुपये से लेकर 31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल की प्राइस 28 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है