• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है सिट्रोएन बसॉल्ट ऑटोमैटिक? जानिए यहां

    हमनें बसॉल्ट एसयूवी के टर्बो पेट्रोल-ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज टेस्ट किया जिससे यह पता लग सके कि क्या यह गाड़ी कंपनी के बताए गए आंकड़ों पर खरा उतरता है, क्या रहे इसके नतीजे जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 02, 2024 12:23 ist
    info icon
    published onDec 02, 2024 12:20 IST
    last updated onDec 02, 2024 12:23 IST
    465 Views
    • Write a कमेंट

    हमनें बसॉल्ट एसयूवी के टर्बो पेट्रोल-ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज टेस्ट किया जिससे यह पता लग सके कि क्या यह गाड़ी कंपनी के बताए गए आंकड़ों पर खरा उतरती है, क्या रहे इसके नतीजे जानेंगे आगे :-

    Citroen Basalt turbo petrol automatic mileage tested

    सिट्रोएन बसॉल्ट कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कार है जो हाल ही में लॉन्च हुई है। इसमें दो इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/205 एनएम) शामिल है। इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो गियरबॉक्स: 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी की चॉइस मिलती है। हाल ही में हमनें सिट्रोएन बसॉल्ट के ऑटोमैटिक वेरिएंट का टेस्ट किया है और यह जानने की कोशिश की है कि वास्तव में इस कार का माइलेज कितना है? क्या यह गाड़ी ऑन-रोड कंपनी के बताए गए आंकडों पर खरा उतरती है? जानेंगे इसके बारे में आगे:

    इंजन

    सबसे पहले नजर डालते हैं सिट्रोएन बसॉल्ट कार के इंजन स्पेसिफिकेशन पर:

    इंजन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    110 पीएस 

    टॉर्क 

    205 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    18.7 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    13.12 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    18.83 किमी/लीटर 

    Citroen Basalt 6-speed automatic gearbox

    बसॉल्ट टर्बो पेट्रोल-ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज सिटी में कंपनी के बताए आंकड़ों से काफी कम रहा। वहीं, हाईवे पर इस गाड़ी ने कंपनी के बताए आंकड़ों से थोड़ा ज्यादा माइलेज दिया।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा बीई 6ई और एक्सईवी 9ई के डिजाइन में क्या है अंतर, जानिए यहां

    सिट्रोएन बसॉल्ट के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमनें इसे सिटी और हाईवे दोनों जगह भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे इस प्रकार है:

    माइलेज 

    सिटी : हाइवे (50:50)

    सिटी : हाइवे (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

     

    15.46 किमी/लीटर 

    16.98 किमी/लीटर 

    14.19 किमी/लीटर 

    यदि आप बसॉल्ट टर्बो वेरिएंट को सिटी में ज्यादा चलाते हैं तो आपको 14 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज मिल सकता है। वहीं, हाईवे पर ज्यादा और सिटी में कम ड्राइव करने पर आपको यह गाड़ी इससे लगभग 3 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज दे सकती है। जबकि, सिटी और हाईवे दोनों जगह बराबर चलाने पर इस गाड़ी से 15 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास माइलेज मिलने की उम्मीद है।

    नोट: यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज रोड की कंडिशन, ड्राइवर के चलाने के तौर-तरीके और गाड़ी की कंडिशन पर निर्भर पर करता है। यदि आपके पास भी बसॉल्ट एसयूवी का टर्बो-पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट है तो आपको इस गाड़ी से कितना माइलेज मिला, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    यह भी पढ़ें : सिट्रोएन बसॉल्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    raviteja
    Jun 25, 2025, 11:12:56 PM

    I have basalt and it gives around 10 kmpl in hardcore city traffic. This is from 60km daily and I don't drive sedately all the time.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      darshan r
      Dec 2, 2024, 2:15:04 PM

      Please also mention at what speed you tested this vehicle in highway. How many people were there. What was weather congratulation. Ac turned on or not. These are very crucial to understand car mileage

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है