• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन पर इस फोटो गैलरी के जरिए डालिए एक नजर

    इस लिमिटेड एडिशन में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं जिसके एक्सटीरियर में छोटे मोटे मॉडिफिकेशंस किए गए हैं और इसमें नई केबिन थीम दी गई है।

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 25, 2024 14:04 ist
    info icon
    published onSep 25, 2024 14:04 IST
    last updated onSep 25, 2024 14:04 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate Apex Edition Detailed In Pics

    लॉन्च के बाद पहली बार होंडा एलिवेट का स्पेशल एडिशन लॉन्च हुआ है और ये इसके मिड वेरिएंट वी और वीएक्स वेरिएंट्स पर बेस्ड है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले इस स्पेशल एडिशन की कीमत 15,000 रुपये ज्यादा रखी गई है और यदि आप इसे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आगे डीटेल्स के साथ देखिए इसकी 10 तस्वीरें:

    एक्सटीरियर

    Honda Elevate Apex Edition Front

    इसके एक्सटीरियर में काफी कम बदलाव हुए हैं मगर ये नोटिस किए जा सकते हैं। इस स्पेशल एडिशन में ग्लॉस ब्लैक बंपर लिप दी गई है। 

    Honda Elevate Apex Edition Side
    Honda Elevate Apex Edition Badge

    साइड प्रोफाइल की बात करें इसमें डोर के नीचे ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग और फ्रंट फेंडर्स पर स्टाइलाइज्ड 'ए' की बैजिंग दी गई है जो ये बताती है कि ये इसका स्पेशल एडिशन है। 

    Honda Elevate Apex Edition Rear

    इसके रियर में बंपर पर ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए दिए गए हैं और इसमें क्रोम फिनिश के साथ फेक ड्युअल एग्जॉस्ट टिप्स दी गई है। इसकी बूटलिड पर 'एपेक्स एडिशन' की बैजिंग दी गई है। 

    इंटीरियर

    Honda Elevate Apex Edition Dashboard

    एपेक्स एडिशन के केबिन में ड्युअल टोन ब्लैक और व्हाइट थीम के साथ लैदरेट सीट कवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंबिएंट लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है जो पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई को कवर कर रही है और इसमें डोर हैंडल्स और डोर पॉकेट्स में भी एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। 

    Honda Elevate Apex Edition Front Seats

    इसकी सीट कवर्स और हेडरेस्ट पर स्टाइलिश 'ए' की एम्बॉसिंग दी गई है। 

    Honda Elevate Apex Edition Rear Seats

    इसके बैक में हेडरेस्ट को ऐसा ही ट्रीटमेंट दिया गया है और इस स्पेशल एडिशन में भी 'ए' की एम्बॉसिंग दी गई है। 

    Honda Elevate Apex Edition Instrument Cluster & Door Pads

    इसके डोर पैड्स और इंस्टरुमेंट क्ल्टसर पैनल के चारो ओर लैदरेट की पैडिंग दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Honda Elevate Apex Edition Touchscreen

    होंडा एलिवेट के मिड वेरिएंट वी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, एक सेमी-डिजिटल एमआईडी, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए यह वेरिएंट 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके वीएक्स वेरिएंट में एलईडी फॉग लैंप, सिंगल पेन सनरूफ, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे ​एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन 

    एपेक्स एडिशन में वहीं इंजन गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं जिन वेरिएंट्स पर ये बेस्ड है। होंडा एलिवेट में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    मुकाबला

    Honda Elevate Apex Edition Side

    होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन की कीमत 12.86 लाख रुपये से लेकर 15.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और स्कोडा कुशाक से है।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    surinderjain
    May 31, 2025, 10:57:51 PM

    What all one get in apex adition

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है