• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    26 से 30 सितंबर के बीच देश के ऑटो सेक्टर की पूरी हलचल के बारे में जानिए यहां

    न्यू कार लॉन्च से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अहम फैसलों जैसी न्यूज हाइलाइट्स आपको मिलेगी यहां

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2022 12:53 ist
    info icon
    published onOct 03, 2022 12:52 IST
    last updated onOct 03, 2022 12:53 IST
    513 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह टाटा और मारुति जैसे कारमेकर्स ने देश में नई कारें लॉन्च की। वहीं महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी की कस्टमर्स को डिलीवरी देना भी शुरू कर दिया है। हमनें ब्रेजा और ग्रैंड विटारा को भी पिछले सप्ताह कंपेयर किया है और इस दौरन ही सिट्रोएन सी3 ईवी की एक बार फिर से ऑनलाइन तस्वीरें लीक हुई हैं। 

    पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर से जुड़ी पूरी न्यूज हाइलाइट्स आपको मिलेगी आगे:

    न्यू कार लॉन्च:

    Tata Tiago EV

    • मारुति ग्रैंड विटारा: पिछले सप्ताह की शुरूआत में मारुति ने फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड विटारा लॉन्च की है। इसमें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेंस ऑप्शन वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और साथ ही ऑल व्हील ड्राइवट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    Maruti Grand Vitara

    • टोयोटा हाइराइडर माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स को लॉन्च करने के तुरंत बाद ही टोयोटा ने हाइराइडर माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत से पर्दा उठा दिया है। मारुति के साथ मिलकर बनाई गई हाइराइडर में ग्रैंड विटारा वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं मगर इनमें अलग अलग तरह के स्टाइलिंग एलिमेंट्स का इस्तेमाल हुआ है। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    • मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस 580: मर्सिडीज ने भारत में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ईक्यूएस 580 4मैटिक लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत 1.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी की देश में ही असेंबल की जाने वाली इस पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार 107.8 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है। इस कार की फुल चार्ज रेंज 857 किलोमीटर है। इसमें 56-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन डिस्प्ले, जेस्चर कंट्रोल, मसाज फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 


    Mercedes-Benz EQS 580

    मारुति ब्रेजा vs ग्रैंड विटारा 

    ग्रैंड विटारा के लॉन्च होने के बाद हमनें इसका कंपेरिजन मारुति ब्रेजा से किया है। चूंकि ब्रेजा के टॉप मॉडल की प्राइस ग्रैंड विटारा के मिड वेरिएंट के आसपास ही है,ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या आपको ज्यादा कीमत देकर एक बड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी लेनी चाहिए? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको मिलेंगे यहां। 

    Maruti Brezza and Grand Vitara

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी शुरू

    महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन एसयूवी की डिलीवरी कस्टमर्स को देना शुरू कर दी है। 30 जुलाई से इसकी बुकिंग ओपन हुई थी जहां पहले 30 मिनट में इसे 100,000 से ज्यादा कस्टमर्स ने बुक करा लिया था। महिंद्रा 5 अक्टूबर तक इसके टॉप वेरिएंट जेड8एल की 7000 यूनिट्स कस्टमर्स को डिलीवर करेगी। बता दें कि स्कॉर्पियो एन की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.90 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। 

    Mahindra Scorpio N

    सभी कारों में 6 एयरबैग की अनिवार्यता अगले साल अक्टूबर से होगी लागू 

    रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को स्टैंडर्ड करने के बाद इस साल अक्टूबर से कारों में 6 एयरबैग के नियम को भी अनिवार्य किया जाना था। मगर, अब सरकार ने इस नियम को अगले साल से लागू करने का ऐलान किया है। ये निर्णय ग्लोबल सप्लाय चेन में आ रही बाधाओं के कारण लिया गया है। फैसला टलने से अब कारमेकर्स को अपनी कारों में 6 एयरबैग फिट करने के लिए डिजाइन संबंधी बदलाव करने के लिए पर्याप्त समय ​मिल जाएगा। 

    Six Airbags

    पिछले सप्ताह ये कारें हुई स्पॉट 

    Citroen C3 EV Spied

    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट: 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट पहली बार स्पॉट की गई है। ये पूरे कवर के साथ नजर आई है। स्पाय शॉट्स के जरिए इसके फ्रंट प्रोफाइल में हुए बदलावों का भी इशारा मिला है। माना जा रहा है कि नई टाटा हैरियर 2023 मॉडल में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया जा सकता है। 

    Tata Harrier Facelift Spied

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है