• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में नज़र नहीं आएंगी स्कोडा और वोल्वो की ये कारें

    ऑटो एक्सपो-2016 में वैसे तो कई देसी-विदेशी कंपनियां अपनी कारों को शो-केस करेंगी, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो इस बार एक्सपो में शिरकत नहीं कर रही हैं। इनमें प्रमुख तौर पर स्कोडा और वोल्वो भी शामिल हैं। ऐसे में इन कंपनियों की जिन कारों की चर्चा लंबे वक्त से चल रही थी उनसे मिलने के लिए अब दर्शकों का इंतजार थोड़ा और लंबा हो जाएगा। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट में भी इस बार मशहूर कंपनियों के पवेलियन नज़र नहीं आएंगे। इनमें बज़ाज, रॉयल एनफील्ड और हार्ले डेविडसन शामिल हैं।

    नबील
    नबील
    published on जनवरी 29, 2016 12:06 ist
    info icon
    published onJan 29, 2016 12:06 IST
    last updated onJan 29, 2016 12:06 IST
    42 Views
    • Write a कमेंट

    NEWS NAME

    यहां जानते हैं स्कोडा और वोल्वो की उन कारों के बारे में, जिनसे उनके फैंस इस एक्सपो में नहीं मिल पाएंगे...

    2016-स्कोडा सुपर्ब

    2016 Skoda Superb

    नई सुपर्ब की चर्चा लंबे वक्त से भारतीय ऑटो जगत में हो रही है। इस कार का स्कोडा फैंस को काफी इंतजार है। अगर स्कोडा एक्सपो में आती तो यह कार स्कोडा के पवेलियन की स्टार होती। लेकिन यहां न आने की वजह से नई सुपर्ब से मिलने का इंतजार और लंबा हो गया है।

    स्कोडा फाबिया आर-5

    Skoda Fabia R5

    फाबिया हैचबैक पर तैयार की गई इस रैली कार का दीदार भी ऑटो एक्सपो में नहीं हो सकेगा। इसे 2014 के एस्सेन मोटर शो में कंपनी ने शो-केस किया था। इस कार में 1.6 लीटर का टर्बो इंजन फाइव स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। इस रैली कार को तैयार करने में 15 महीने का वक्त लगता है। इसके हर फीचर्स और कंपोनेंट्स को रैली में दमदार प्रदर्शन के हिसाब से ट्यून किया जाता है।

    स्कोडा ऑक्टेविया आरएस-230

    Skoda Octavia RS 230p

    इस परफॉर्मेंस कार को कंपनी ने जिनेवा मोटर शो-2015 में पेश किया था। इसमें 2.0 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 230 बीएचपी की पावर देता है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार 6.7 सेकंड में पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। वैसे तो इस कार के भारत में लॉन्च होने की कम ही संभावना है, लेकिन एक्सपो को देखते हुए माना जा रहा था कि कंपनी इसे शो-केस करेगी और रफ्तार के फैंस इससे मिल सकेंगे।

    वोल्वो एस-90

    Volvo S90

    इस कार के भारत आने की चर्चाएं लंबे वक्त से होती रही हैं। माना जा रहा है कि इसे अक्टूबर में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ऑटो एक्सपो में न आने की वजह से अब इससे मिलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मर्सिडीज़ ई-क्लास, ऑडी ए-6, बीएमडब्ल्यू-5 सीरीज़ और जगुआर एक्सएफ से होगा।

    वोल्वो कॉन्सेप्ट '26'

    Volvo Concept '26'

    वोल्वो का यह कॉन्सेप्ट कुछ खास मैकेनिज्म और सीट के ऐसे डिजायन से जुड़ा है जो पैसेंजर को सीट पर बनाए रखता है और केबिन में अपने मन-मुताबिक किए जा सकने वाले बदलाव को दिखाता है। इस कॉन्सेप्ट में ड्राइव, क्रिएट और रिलैक्स मोड दिखाए गए हैं। ड्राइव मोड में कार का केबिन सामान्य कार के केबिन की तरह ही रहता है। जबकि क्रिएट और रिलैक्स मोड सिलेक्ट करते ही कार के इंटीरियर में बदलाव होते हैं। यह ड्राइवर और पैसेंजर को ज्यादा आरामदायक अहसास देते हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील डैशबोर्ड में फोल्ड हो जाता है और उसकी जगह एक बड़ी डिस्प्ले यूनिट ले लेती है।

    यह भी पढ़ें : इसी साल देश की सड़कों पर दौड़ती दिखेगी फोर्ड मस्टैंग

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है