• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    BMW X6M व X5M, 15 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    जर्मन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी BMW अपने दो नए माॅडल्स BMW X6M व X5M को लेकर फिर से हाजिर है। बीएमडब्ल्यू की इन दोेनों परफोरमेंस कारों को अगले सप्ताह 15 अक्टूबर को लाॅन्च किया जाएगा जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रूपए होगी। दूसरी ओर अन्य दो जर्मन आॅटो कंपनियां आॅडी और मर्सिडीज़ भी अपने नए माॅडल्स आॅडी आरएस-7 और मर्सिडीज़ एस63 एएमजी कूपे लेकर आ रही हैं जिससे यह प्रतियोगिता और भी रोचक हो जाएगी।

    अभिजीत
    अभिजीत
    published on अक्टूबर 09, 2015 12:48 ist
    info icon
    published onOct 09, 2015 12:48 IST
    last updated onOct 09, 2015 12:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X6M and BMW X5M

    अधिक पढ़ें : भारत में आई BMW की लग्ज़री नई एम-6 ग्रैन कूपे, कीमत 1.71 करोड़ रूपए

    BMW X6M front

    बात करें बीएमडब्ल्यू एक्स 6-एम व एक्स 5-एम की तो इन दोनों माॅडल्स में 4.4-लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगा होगा जो 575 पीएस पावर के साथ 750 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। उक्त दोनों में 8-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स दिए जाएंगे, साथ ही बीएमड्ब्ल्यू की एक्सड्राइव आॅल व्हील ड्राइव तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है।

    अधिक पढ़ें : BMW ने उतारी एक्स1 एम स्पोर्ट, कीमत 37.9 लाख रूपए

    BMW X6M and X5M rear

    अन्य वेरिएंट की तुलना में इन दोनों माॅडल्स के एक्सटीरियर-इंटीरियर में काफी सुधार किए गए हैं। इसके इसके रिडिज़ाइन फ्रंट-रियर बम्पर, बड़े अलाॅय व्हील, ट्विन-क्वार्ड एग्जाॅस्ट और चारों ओर एम-बैजिग आकर्षक है। अपने सेग्मेंट में इन दोनों लग्ज़री कारों का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जी63 एएमजी व पोर्श कैएन टर्बो से होगा।

    BMW X5M side

    आपको याद दिला दें कि हालही में 5 अक्टूबर को बीएमड्ब्ल्यू ने अपनी लेटेस्ट कार एम-6 ग्रैन कूपे को भी भारत में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 1.71 करोड़ रूपए रखी गई है।

    अधिक पढ़ें : BMW ने उतारा 1-सीरीज़ का अपडेट वर्जन, कीमत 29.90 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स5 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है