• English
• लॉगिन / रजिस्टर

बीएमडब्ल्यू ऑटो एक्सपो-2016 में उतारेगी ये चार कारें

जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में चार लग्ज़री कारें पेश करेगी। इनमें तीन नई कारें होंगी और एक फेसलिफ्ट वर्जन। नए मॉडलो में एम-2, एक्स-1 और 7 सीरीज शामिल होंगे। इसके साथ ही 3-सीरीज़ का फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश किया जाएगा। जानिए इन कारों के बारे में...

कोणार्क
कोणार्क
published on दिसंबर 18, 2015 11:55 ist
info icon
published onDec 18, 2015 11:55 IST
last updated onDec 18, 2015 11:55 IST
29 Views
• Write a कमेंट

एम-2
बीएमडब्ल्यू  ने एम-2 से हाल ही में पर्दा उठाया था। यह एम- सीरीज़ की सबसे छोटी कार है। इसे एम-3 और एम-4 के नीचे रखा जाएगा। एम-2 में 3.0 लीटर का सिक्स सिलेण्डर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा है। एम-2 केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेगी। वहीं इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है।

एक्स-1

बीएमडब्ल्यू की मौजूदा एसयूवी एक्स-1 को ऑडी क्यू-3 और मर्सिडीज जीएलए से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस कार में काफी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह नई जेनरेशन की एक्स-1 होगी। इंजन की बात करें हम यह उम्मीद कर सकते है कि एक्स-1 में  2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ 8-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में दिखाई जाएगी होंडा बीआर-वी, अकॉर्ड भी होगी शो-केस

7-सीरीज सेडान

मर्सिडीज़ एस-क्लास का इस सेगमेंट में काफी वक्त से दबदबा बना हुआ है। नई जनरेशन 7 सीरीज के साथ बीएमडब्ल्यू ने इस दबदबे को तोड़ने की कोशिश करेगी। 7- सीरीज में कई नए हाई-टेक फीचर देखने को मिलेंगे। इस कार में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इनमें इंटीरियर से लेकर, इसकी राइड क्वालिटी और हैंडलिंग को पहले से और बेहतर किया गया है। कंपनी ने इस कार में काफी नए बदलाव किए हैं।

3-सीरीज फेसलिफ्ट

3-सीरीज के फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे की ओर पहले ज्यादा चौड़ा एयर इनटेक डैम दिया गया है। इसमें कुछ वेरिएंट में एलईडी हैडलैंप्स और नए टेललैंप्स दिए जाएंगे। हालांकि ये ऑप्शनल होंगे। बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज फेसलिफ्ट के साथ 2 लीटर डीजल इंजन दिए जाने की संभावना है।

सोर्सःऑटोकार इंडिया

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है