• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016 में नजर आएगी नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़

    बीएमडब्ल्यू के 3-सीरीज़ फेसलिफ्ट वर्जन को ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी 7-सीरीज़ और सॉफ्ट ऑफ रोडर एक्स-1 को भी उतारेगी। 3-सीरीज का मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास और ऑडी ए-4 से होगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 21, 2016 17:54 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 17:54 IST
    last updated onJan 21, 2016 17:54 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    फेसलिफ्ट बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ की बात करें तो इसके एक्सटीरियर में कम ही बदलाव किए गए हैं। हैडलैंप और पीछे की टेललैंप यूनिट में बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे के बंपर और एयर इनटेक यूनिट के डिज़ायन को भी बदला गया है। इंटीरियर की बात करें तो यहां एसी वेंट्स, सेंटर कंसोल और एसी कंट्रोल्स पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। कप होल्डर फ्लोर कंसोल पर स्लाडिंग कवर के साथ दिया गया है।


    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें भी 2.0लीटर का 4-सिलेंडर ट्विन-पावर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन 184बीएचपी की पावर और 380एनएम का टॉर्क देता है। पावर के मामले में ये कार मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास और ऑडी ए-4 की चमक को फीकी कर देती है। फेसलिफ्ट मॉडल में भी मौजूदा मॉडल वाला 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियर बॉक्स देखने को मिलेगा। जल्द आने वाली बीएमडब्ल्यू1-सीरीज़ की तरह इस कार को भी कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। कार को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले करीब 50 फीसदी पार्ट्स घरेलू बाजार से लिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    ऑटो एक्सपो में दिख सकती है बीएमडब्ल्यू की कॉम्पैक्ट सेडान

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है