• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देखिये 53000 मेगापिक्सल वाली तस्वीर में कैद बेंटले कार

    कारों के प्रमोशन के लिए उनका फोटोसेशन होना वैसे तो आम बात है लेकिन लग्ज़री कारों के लिए मशहूर कंपनी बेंटले ने टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को भी आम से बेहद खास बना दिया है। बेंटले ने मोज़ैन मॉडल की एक फोटो जारी की है। यह 53 हजार मेगापिक्सल की फोटो है, जिसे नासा की खास टेक्नोलॉज़ी वाले कैमरों के जरिये 700 मीटर दूर से खींचा गया। मोज़ैन की यह गीगापिक्सल इमेज़ अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज़ पर ली गई।

    नबील
    नबील
    Published On जून 23, 2016 16:38 ist
    info icon
    published onJun 23, 2016 16:02 IST
    last updated onJun 23, 2016 16:38 IST
    46 Views
    • Write a कमेंट

    कारों के प्रमोशन के लिए उनका फोटोसेशन होना वैसे तो आम बात है लेकिन लग्ज़री कारों के लिए मशहूर कंपनी बेंटले ने टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को भी आम से बेहद खास बना दिया है। बेंटले ने मोज़ैन मॉडल की एक फोटो जारी की है। यह 53 हजार मेगापिक्सल की फोटो है, जिसे नासा की खास टेक्नोलॉज़ी वाले कैमरों के जरिये 700 मीटर दूर से खींचा गया। मोज़ैन की यह गीगापिक्सल इमेज़ अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज़ पर ली गई।

    क्लिक करें और खुद जूम कर महसूस करिये इस टेक्नोलॉज़ी को...

    ऊपर की तस्वीर में आपको ब्रिज़ तो दिखाई देगा लेकिन वहां मौजूद मोज़ैन कार नहीं दिखाई देगी। लेकिन जब इसे जूम कर देखेंगे तो ब्रिज़ पर मौजूद रोज़-गोल्ड मैग्नेटिक ड्यूल टोन रंग की शानदार मोज़ैन नज़र आएगी। इतना ही नहीं और जूम करने पर आपको कार की फ्रंट सीट पर बना कंपनी का आइकॉनिक 'विंग्ड बी लोगो नज़र आएगा।  

    इस 53 हजार मेगापिक्सल वाली तस्वीर को 700 अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। बेंटले के मुताबिक आम स्मार्टफोन से ली जाने वाली तस्वीर के मुकाबले यह 4,425 गुना बड़ी है। अगर इसका प्रिंट लिया जाए तो एक फुटबॉल के मैदान बराबर फोटो तैयार होगी।

    तस्वीर में मौजूद मोज़ैन लंबे व्हीलबेस वाली कार है। बेंटले के मुताबिक यह कार आपको सड़क पर किसी हवाई जहाज के फर्स्ट क्लास जैसा अहसास देगी। यह स्टैंडर्ड मोज़ैन से 250 एनएम ज्यादा लंबी है। इस लंबाई का इस्तेमाल पीछे की तरफ ज्यादा जगह देने के लिए किया गया है। इसमें एयरलाइन जैसे इलेक्ट्रॉनिक लैगरेस्ट मिलेंगे। कार में 6752 सीसी का वी-8 इंजन दिया गया है जो 512 पीएस की पावर और 1020 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.8 सेकंड लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    बेंटले मल्सैन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है