• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले बेंटेएगा वी8 लॉन्च, कीमत 3.78 करोड़ रूपए

    इस में रेग्यूलर बेंटेएगा के मुकाबले कम पावरफुल इंजन लगा है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 08, 2018 11:48 ist
    info icon
    published onJun 08, 2018 11:48 IST
    last updated onJun 08, 2018 11:48 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    Bentley Bentayga V8

    बेंटले ने बेंटेएगा एसयूवी का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे बेंटेले बेंटेएगा वी8 नाम से उतारा गया है। इस में रेग्यलर बेंटेएगा के मुकाबले कम पावरफुल इंजन लगा है। इसकी कीमत 3.78 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है।

    V8 petrol

    बेंटले बेंटेएगा वी8 में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 550 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है। इस में बेंटेएगा डब्ल्यू12 के मुकाबले 58 पीएस की कम पावर और 200 एनएम का कम टॉर्क मिलता है। डब्ल्यू12 की तरह वी8 में भी 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी का दावा है कि 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 4.4 सेकंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है। बेंटेएगा डब्ल्यू 12 की टॉप स्पीड 301 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 4.1 सेकंड का समय लगता है।

    Bentley Bentayga V8 Carbon-Ceramic Brakes

    इंजन के अलावा इसकी फीचर लिस्ट में भी कुछ नए बदलाव देखे जा सकते हैं। बेंटेएगा वी8 में कार्बन-सेरेमिक ब्रेक्स का विकल्प रखा गया है, बेंटेएगा डब्ल्यू12 में इस फीचर का अभाव है। कंपनी का दावा है कि यह नया और सबसे पावरफुल ब्रेकिंग सिस्टम है। बेंटले बेंटेएगा में आगे की तरफ 440 एमएम डिस्क के साथ 10 पिस्टन क्लिपर्स दी गई है, वहीं पीछे की तरफ 370 एमएम डिस्क ब्रेक लगे हैं। बेंटले बेंटेएगा में 21 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वहीं 20 और 22 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शनल रखा गया है।

    Bentley Bentayga V8

    बेंटेएगा वी8 का डिजायन रेग्यूलर बेंटेएगा से मिलता-जुलता है। वी8 की फ्रंट ग्रिल और विंडो के चारों ओर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है, जबकि डब्ल्यू12 में यहां क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है।

    यह भी पढें : बेंटले बेंटेएगा हाइब्रिड से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बेंटले बेंटायगा 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है