• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीजिंग ऑटो शो में नज़र आई नई होंडा सिविक, भारत में भी होनी है लॉन्च

    होंडा ने बीजिंग ऑटो शो-2016 में सिविक सेडान के नए अवतार को पेश किया है। होंडा ने हाल ही में इसे चीन में लॉन्च किया है। नई सिविक को भारत में भी लॉन्च किया जाना है।

    cardekho
    cardekho
    Published On अप्रैल 28, 2016 16:36 ist
    info icon
    published onApr 28, 2016 15:34 IST
    last updated onApr 28, 2016 16:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने बीजिंग ऑटो शो-2016 में सिविक सेडान के नए अवतार को पेश किया है। होंडा ने हाल ही में इसे चीन में लॉन्च किया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 1,29,900 युआन (13,29,251 रूपए) रखी गई है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 1,69,900 युआन (17,38,566 रूपए ) रखी गई है। नई सिविक को भारत में भी लॉन्च किया जाना है।

    नई सिविक को होंडा की ग्लोबल फ्लाइंग एच डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। कार को आकर्षक लुक देने के लिए यहां बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है। इसके दोनों तरफ पतली एलईडी हैडलाइटें लगी हैं। साइड में 17 इंच के टायर लगाए गए हैं। पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। यह कार पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव नज़र आती है।

    केबिन में ध्यान दें तो नई सिविक में स्टाइलिश डैशबोर्ड दिया गया है। यहां टचस्क्रीन डिस्प्ले लगी है, जो एपल कार-प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगी। ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल एसी के कंट्रोल्स भी इसी सिस्टम पर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, कोलाइज़न मिटिगेशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटीगेशन और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.8 लीटर और 2.0 लीटर के इंजन में पेश किया गया है। चीन में इसे 1.5 लीटर के 4 सिलेंडर वी-टेक टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन में उतारा गया है। यह इंजन 176 पीएस की ताकत के साथ 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    भारत आने वाली सिविक को लेकर संभावना है कि इसमें पेट्रोल इंजन के अलावा 1.5 लीटर या 1.6 लीटर का डीज़ल इंजन भी दिया जाएगा। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। भारत में इसे अगले साल लॉन्च करने की संभावना है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला टोयोटा की कोरोला, फॉक्सवेगन जेटा और शेवरले क्रूज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें : होंडा ने अकॉर्ड फेसलिफ्ट से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है