• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी एमजी बैजिंग वाली बाउजुन 530

    भारत में इसे 1.5 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On नवंबर 29, 2018 12:50 ist
    info icon
    published onNov 29, 2018 12:50 IST
    last updated onNov 29, 2018 12:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Baojun 530

    एमजी मोटर्स जल्द ही भारत के कार बाजार में कदम रखने वाली है। भारत में कंपनी सबसे पहले एसयूवी उतारेगी, इसकी कंपनी ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में भारत की सड़कों पर एमजी बैजिंग वाली बाउजुन 530 एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह बाउजुन 530 का री-बैजिंग वर्ज़न है। इसे 2019 की दूसरी तीमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला जीप कंपास, टाटा हैरियर, हुंडई ट्यूसॉन और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होगा।

    Baojun 530

    बाउजुन चीन की कंपनी है और 530 इसकी लोकप्रिय एसयूवी है। अब इसी एसयूवी को एमजी मोटर भारत में अपने नाम से उतारने की योजना बना रही है। बाउजुन 530 को पहले भी एमजी बैजिंग के साथ देखा जा चुका है।

    Baojun 530 SUV

    चीन में यह कार 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। भारत में इसे 1.5 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। इस में फिएट का 2.0 लीटर डीज़ल इंजन भी दिया जा सकता है। यह इंजन 173 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देता है। जीप कंपास में भी यही इंजन लगा है।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 14 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। कीमत कम रखने के लिए कंपनी इसे भारत में भी ही तैयार करेगी।

    यह भी पढें : होंडा एचआर-वी पर बनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    MG Baojun 530 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है