• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस शानदार ऑडी कार से जल्द उठने वाला है पर्दा

    ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक कॉन्सेप्ट को ऑटो शंघाई-2017 के दौरान पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 18, 2017 19:53 ist
    info icon
    published onApr 18, 2017 19:26 IST
    last updated onApr 18, 2017 19:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक कॉन्सेप्ट के स्केच जारी किए हैं, इसे इसी हफ्ते होने वाले ऑटो शंघाई-2017 में पेश किया जाएगा। ऑडी ने पिछले महीने हुई सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल 2020 तक तीन इलेक्ट्रिक कारें उतारने की जानकारी दी थी, संभावना है कि ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक इन में से एक हो सकती है।

    स्केच के अलावा ऑडी ने ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक कॉन्सेप्ट से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं दी है। इसका डिजायन, फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में दिखाए गए ऑडी ई-ट्रॉन क्वाट्रो जैसा है।

    ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक, यह हाई परफॉर्मेंस कूपे क्रॉसओवर कार होगी। इस में आगे की तरफ ऑडी की नई ऑक्टागोनल ग्रिल दी गई है, यही ग्रिल साल 2018 में आने वाली ऑडी क्यू8 में भी देखने को मिलेगी। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, यह फीचर ऑडी की कारों में सबसे पहले इसी साल लॉन्च होने वाली नई ए8 में देखने को मिलेगा।

    केबिन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है, हमारा मानना है कि इसका केबिन ई-ट्रॉन क्वाट्रो कॉन्सेप्ट से ज्यादा अलग नहीं होगा। ई-ट्रोन क्वाट्रो कॉन्सेप्ट के केबिन में तीन बड़ी ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिस में ऑडी वर्चुअल कॉकपिट कर्व्ड ओएलईडी भी शामिल है।

    लॉन्चिंग के बाद इसे किस नाम से उतारा जाएगा, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, संभावना है कि ई-ट्रॉन क्वाट्रो कॉन्सेप्ट की तरह यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

    यह भी पढें : जल्द शुरू होगा इन दो ऑडी कारों का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है