ये है ऑडी की सबसे पावरफुल कंवर्टेबल कार
इस में 5.2 लीटर का वी10 इंजन लगा है, इसकी पावर है…
- Write a कमेंट

ऑडी ने अपनी सबसे पावरफुल कंवर्टेबल कार आर8 स्पाइडर वी10 प्लस से पर्दा उठाया है, यह ऑडी की आर8 वी10 प्लस कूपे का ही कंवर्टेबल अवतार है, कंपनी ने जर्मनी में इसके ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं, भारत में भी इसे जल्द ही उतारा जाएगा, इसके कूपे मॉडल की यहां कीमत 2.55 करोड़ रूपए है, आर8 स्पाइड वी10 प्लस की कीमत 2.8 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।

आर8 स्पाइडर में कूपे मॉडल वाला 5.2 लीटर वी10 इंजन दिया गया है, इसकी पावर 610 पीएस और टॉर्क 560 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, इस में ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ऑडी का दावा है कि आर8 स्पाइडर वी10 प्लस को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में महज 3.3 सेकंड का समय लगता है, इस मामले में यह कूपे मॉडल से 0.1 सेकंड तेज है। इसकी टॉप स्पीड 328 किमी प्रति घंटा है।

आर8 स्पाइडर वी10 प्लस को मजबूत पर कम वज़नी एल्यूमिनियम और मैग्नेशियम से तैयार किया गया है, इसकी छत को 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर 20 सेकंड में खोला और बंद किया जा सकता है।

केबिन में थ्रीडी ग्राफिक्स वाला 12.3 इंच ऑडी वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है, जो सभी का ध्यान खींचेगा। इस में मल्टी मीडिया इंटरफेश (एमएमआई) नेविगेशन प्लस और एमएमआई टच दिया गया है, बेहतर वॉइस क्वालिटी के लिए सीट बेल्ट में माइक्रोफोन दिए गए हैं।

तेज इंटरनेट के लिए इस में ऑडी कनेक्ट मॉड्यूल इनेबल का विकल्प दिया गया है, इस में नेविगेशन, गूगल अर्थ और गूगल स्ट्रीट व्यू की सुविधा भी दी गई है। कार में लगा इंफोटेंमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में 2 लाउड स्पीकर्स वाला बैंग एंड ओल्फसन का साउंड सिस्टम दिया गया है।















