• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    छह अप्रैल को लॉन्च होगी फेसलिफ्ट ऑडी ए3

    फेसलिफ्ट ए3 में नया पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी कीमत 26 लाख से 33 लाख रूपए के बीच होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 21, 2017 16:13 ist
    info icon
    published onMar 21, 2017 16:13 IST
    last updated onMar 21, 2017 16:13 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ए3 का फेसलिफ्ट अवतार 6 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज सीएलए और स्कोडा सुपर्ब से होगा। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 26 लाख से 33 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    फेसलिफ्ट ऑडी ए3 का डिजायन पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है। आगे की तरफ नई हैक्सागोनल ग्रिल और हैडलैंप्स दिए गए हैं। आगे वाला बम्पर भी नया है, इन में पतले एयर वेंट्स लगे हैं। साइड में 16 इंच के नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए डिजायन के टेल लैंप्स दिए गए हैं। केबिन में फ्रेमलेस रियर-व्यू मिरर, अपडेट मल्टीमीडिया इंटरफेस (एमएमआई) स्क्रीन और नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    फेसलिफ्ट ए3 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन मिलेंगे। डीज़ल इंजन मौजूदा मॉडल से लिया गया है, इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। पेट्रोल इंजन ए3 कैब्रियोलेट से लिया गया है, ए3 कैब्रियोलेट में 1.4 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल लगा है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। मौजूदा पेट्रोल इंजन की तुलना में इस में 30 पीएस की कम पावर मिलती है लेकिन टॉर्क पहले जितना ही है। पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    ऑडी ए3 2006-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है