• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज लॉन्च, कीमत 49.9 लाख रूपए

    मर्सिडीज़ ई-क्लास, वोल्वो एस90 और ऑडी ए6 को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 29, 2017 14:00 ist
    info icon
    published onJun 29, 2017 11:37 IST
    last updated onJun 29, 2017 14:00 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने नई 5-सीरीज सेडान को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 49.9 लाख रूपए है, जो 61.3 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है, इसका मुकाबला मर्सिडीज़ ई-क्लासवोल्वो एस90ऑडी ए6 और जगुआर एक्सएफ से होगा।

    नई बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
    530आई स्पोर्ट लाइन 49.9 लाख रूपए ---
    520डी स्पोर्ट लाइन --- 49.9 लाख रूपए
    520डी लग्ज़री लाइन --- 53.6 लाख रूपए
    530एम स्पोर्ट --- 61.3 लाख रूपए

    डिजायन के मोर्चे पर नई 5-सीरीज काफी आकर्षक है, इस में बीएमडब्ल्यू की फ्लैगशिप सेडान 7-सीरीज की झलक दिखाई देती है। बाहर की तरफ अडेप्टिव बंपर, एलईडी हैडलैंप्स के साथ अडेप्टिव एलईडी लाइटें (ऑप्शनल) और एंटी-डेज़ल हाई-बीम टेक्नोलॉजी दी गई है। केबिन में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन और नया आई-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

    नई 5-सीरीज में तीन इंजनों के विकल्प दिए गए हैं, इन में दो डीज़ल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प शामिल है। 520डी वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। 530आई वेरिएंट में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 252 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। 530डी वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। सभी वेरिएंट में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है