• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर का डार्क एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 16.76 लाख रुपये

    हैरियर के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसके इंटीरियर में भी ब्राउन कलर की जगह ब्लैक थीम दी गई है।   

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 01, 2019 23:21 ist
    info icon
    published onSep 01, 2019 23:21 IST
    last updated onSep 01, 2019 23:21 IST
    502 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier Dark Edition

    टाटा मोटर्स ने हैरियर एसयूवी का डार्क एडिशन (ऑल-ब्लैक एडिशन) लॉन्च कर दिया है। इसे एक्सजेड वेरिएंट पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसकी प्राइस ड्यूल-टोन वेरिएंट के समान 16.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है।

    कंपनी ने इस नए एक्सटीरियर कलर को 'एटलस ब्लैक' नाम दिया है। इस नए कलर के अलावा हैरियर 'कैलिस्टो कॉपर', 'थर्मिस्टो गोल्ड', 'एरियल सिल्वर', 'टेलेस्टो ग्रे' और 'ऑर्कस व्हाइट' कलर में भी उपलब्ध है। 

    Tata Harrier Dark Edition

    हैरियर के इस ब्लैक एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में गनमेटल फिनिश अलॉय व्हील, ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट और रियर में भी सिल्वर की बजाए ब्लैक ट्रटमेंट दिया गया है। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी ब्लैक-कलर थीम दी गई है। इसमें भी ब्राउन की बजाये ब्लैक लैदर अपहोल्स्टरी और डैशबोर्ड पर वूडन इन्सर्ट की जगह मैट-ग्रे कलर एलिमेंट मिलेगा। 

    बात की जाए फीचर्स की तो इसमें एक्सजेड वेरिएंट वाले ही फीचर्स मिलेंगे।कंपनी ने इसमें कोई अतिरिक्त फीचर्स की पेशकश नहीं की है। 

    Tata Harrier Dark Edition

    टाटा जल्द ही हैरियर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी पेश करेगी। साथ ही कंपनी इसके 7-सीटर वर्ज़न पर भी काम रही है, जिसे बजर्ड नाम से 2019-जिनेवा मोटर शो में भी पेश किया गया था। 7-सीटर हैरियर की कीमत इसके 5-सीटर वर्ज़न से लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा रहने का अनुमान है। 

    साथ ही पढ़ें:  

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    m
    mohammad jawed
    Sep 3, 2019, 3:01:48 AM

    Sunrup keyou nahi hai.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      samuel
      Sep 2, 2019, 6:47:31 AM

      Dark is misspelt in one of the first few lines above. Correct that and delete this comment Word DARK is misspelt in one of the first few sentences. Correct that and delete this comment

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है