• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी होगी टाटा हैरियर 7-सीटर, जानिए कब होगी लॉन्च

    कंपनी ने फिलहाल इसे बजर्ड (कोडनेम) नाम दिया है, लॉन्च के वक्त यह नए नाम के साथ आ सकती है

    दिनेश
    दिनेश
    published on मार्च 06, 2019 18:47 ist
    info icon
    published onMar 06, 2019 18:47 IST
    last updated onMar 06, 2019 18:47 IST
    170 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने जिनेवा मोटर शो-2019 में हैरियर के 7-सीटर वर्जन से पर्दा उठाया है। कंपनी ने फिलहाल इसे बजर्ड (कोडनेम) नाम दिया है, लॉन्च के वक्त इसे दूसरा नाम दिया जा सकता है।

    टाटा बजर्ड को ओमेगा एआरसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर रेग्यूलर हैरियर भी बनी है। रेग्यूलर हैरियर में पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं, जबकि बजर्ड में सात पैसेंजर बैठ सकेंगे। कंपनी ने इसकी कद-काठी में थोड़ा इजाफा किया है, ताकि ज्यादा पैसेंजर बैठ सकें।

    कद-काठी

      टाटा हैरियर टाटा बजर्ड अंतर
    लंबाई 4598 एमएम 4661 एमएम +63 एमएम
    चौड़ाई 1894 एमएम 1894 एमएम ---
    ऊंचाई 1706 एमएम 1786 एमएम +80 एमएम
    व्हीलबेस 2741 एमएम 2741 एमएम ---

    टाटा बजर्ड का डिजायन सी-पिलर तक हैरियर जैसा है, पीछे वाले हिस्से का डिजायन पूरी तरह से नया है। बजर्ड की रूफ को हैरियर की तरह ज्यादा स्लोपी नहीं रखा गया है। यह रेग्यूलर हैरियर से 63 एमएम ज्यादा लंबी है। इसका पीछे वाला ग्लास एरिया भी बड़ा है। इस में 18 इंच के अलॉय व्हील और रूफ रेल्स जैसे फीचर दिए गए हैं, जो रेग्यूलर हैरियर में नहीं मिलेंगे। टाटा बजर्ड को हल्के ब्लू कलर में पेश किया गया है, रेग्यूलर हैरियर इस कलर में नहीं मिलेगी।

    इस में बड़ी रियर विंडस्क्रीन, नया टेलगेट, नया रियर बंपर और अपडेट टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन का डिजायन दूसरी रो तक रेग्यूलर हैरियर जैसा है, कार की तीसरी रो से बदलाव नज़र आएगा। तीसरी रो में 50ः50 अनुपात में बंटी स्प्लिट सीटें दी गई हैं, जिन पर दो पैसेंजर बैठ सकते हैं। इन सीटों पर एडजस्टेबल हैडरेस्ट भी दिया गया है।

    चर्चाएं हैं कि इस में टाटा हैरियर के टॉप वेरिएंट वाले फीचर दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में 8.8 इंच फ्री स्टेंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। रेग्यूलर हैरियर की तरह बजर्ड में भी सनरूफ का अभाव है।

    टाटा बजर्ड में रेग्यूलर हैरियर वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेग्यूलर हैरियर से ज्यादा पावरफुल होगी। जीप कंपास की तरह इस में 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिल सकता है। बजर्ड में रेग्यूलर हैरियर की तरह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेग्यूलर हैरियर से महंगी होगी। रेग्यूलर हैरियर की कीमत 12.69 लाख रूपए से 16.25 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी300, टाटा हैक्सा और एमजी हेक्टर 7-सीटर से होगा।

    यह भी पढें : टाटा अल्ट्रोज़ से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    टाटा एच7एक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    madhusudan saha
    Jul 14, 2025, 9:37:47 PM

    name tata. harrier 7 seater RATAN.afterRatan TaTA.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है