• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रिलायंस के नए क्लीन एनर्जी प्लान से ऑटो सेक्टर को इन 3 तरीकों से मिलेंगे फायदे

    रिलायंस ने अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए नई पहल और निवेश की घोषणा की है।  कंपनी का यह कदम खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में सरकार के मेक इन इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on जून 25, 2021 15:00 ist
    info icon
    published onJun 25, 2021 15:00 IST
    last updated onJun 25, 2021 15:00 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    3 Ways Reliance’s New Clean Energy Plans Will Benefit The Auto Sector

     

    ये तीन तरीके हैं जिनसे इन निवेशों से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और उपभोक्ताओं को फायदा होगा:-

    1. बैटरी स्टोरेज फैक्ट्री 

    रिलायंस का प्लान चार गीगा फैक्ट्री सेटअप करने का है जिनमें से एक फैक्ट्री को बैटरी मैन्युफैक्चर करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी इस अवसर का फायदा कार निर्माताओं को बैटरी सप्लाई करने के लिए उठा सकती है जिससे उन्हें कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग में मदद मिलेगी।

     2. इलेक्ट्रोलाइज़र यूनिट 

    Hyundai Nexo

    इलेक्ट्रोलाइज़र एक ऐसा सिस्टम है जो पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करने के लिए बिजली का उपयोग करती है। इस प्रक्रिया को इलेक्ट्रोलाइसिस कहा जाता है। नई रिलायंस यूनिट में हाइड्रोजन गैस का उत्पादन होगा और इसे तमाम व्हीकल्स को पावर देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।   

    3. फ्यूल सेल मैन्युफैक्चरिंग बैटरी 

    रिलायंस की योजना हाइड्रोजन फ्यूल सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को स्थापित करने की भी है। 2019 में भारत सरकार ने हाइड्रोजन को फ्यूल ऑप्शन के तौर पर शामिल करने के लिए एक ड्राफ्ट भी जारी किया था। यह सबसे साफ सुथरा फ्यूल है जिसका बायप्रोडक्ट केवल क्लीन वाटर है। इसके अलावा इसे हैवी बैटरी पैक की भी आवश्यकता नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें : भारत की पहली हाइड्रोजन पावर वाली कार हो सकती है हुंडई नेक्सो इलेक्ट्रिक, जानिए कब होगी लॉन्च

    हुंडई भारत में नेक्सो हाइड्रोजन फ्यूल सेल को पहले ही रजिस्टर कर चुकी है जो 1000 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसे रिफ्यूल करवाने में 5 मिनट का समय लगता है। 

    ऑपरेशन शुरू होने पर यह यूनिट्स लोकली मैन्युफैक्चर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को फायदा पहुंचाएगी।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 में प्रीमियम कारों की तरह मिलेगा हाई-बीम असिस्ट फीचर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई नेक्सो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है