• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 फोक्ससवैगन टिग्वान आर लाइन पर इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    2025 फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और इस एसयूवी को 14 अप्रैल को लॉन्च करने से पहले इससे जुड़ी काफी जानकारी भी साझा की है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 09, 2025 10:53 ist
    info icon
    published onApr 09, 2025 10:53 IST
    last updated onApr 09, 2025 10:53 IST
    100 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Tiguan R-Line Explained In Images

    2025 फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और इस एसयूवी को 14 अप्रैल को लॉन्च करने से पहले इससे जुड़ी काफी जानकारी भी साझा की है। मीडिया ड्राइव के जरिए फोक्सवैगन की इस एसयूवी को हमें करीब से जानने का मौका मिला जिसकी 10 असल तस्वीरों पर आप भी डालिए एक नजर:

    फ्रंट

    Volkswagen Tiguan R-Line Front

    फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन में ट्विन पॉड एलईडी हेडलाइट्स दी गई है जिन्हें एक कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप कनेक्ट कर रहे हैं। हेडलाइट के बीच में एक ग्लॉस ब्लेक ट्रिम दी गई है जिसमें 'आर' की बैजिंग और फोक्सवैगन का लोगो दिया गया है। 

    इसके फ्रंट बंपर में एक बड़ी सी एयर इनटेक ग्रिल दी गई है जिसके साथ डायमंड शेप एलिमेंट दिए गए हैं और एक क्रोम स्ट्रिप एयरडैम की पूरी चौड़ाई को कवर कर रही है। 

    साइड

    Volkswagen Tiguan R-Side Profile
    Volkswagen Tiguan R-Line

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स और व्हील आर्क पर ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंंग दी गई है। इसके अलावा इसमें बॉडी कलर ओआरवीएम और डोर हैंडल्स एवं सिल्वर रूफ रेल्स भी दी गई है। इसके अलावा यहां शार्प कैरेक्टर लाइन और रियर व्हील्स के उपर मस्क्यूलर हॉन्च भी दिया गया है। 

    रियर

    Volkswagen Tiguan R-Line Rear

    बैक पोर्शन की बात करें तो यहां पिक्सल जैसे एलिमेंट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स,रूफ माउंटेड स्पॉयलर और रियर वायपर दिए गए हैं। इसके रियर बंपर पर डायमंड शेप एलिमेंट्स के साथ ग्लॉस ब्लैक फिनिश और क्रोम स्ट्रिम दी गई है जिससे इसका डिजाइन फ्रंट बंपर जैसा ही नजर आ रहा है। 

    इंटीरियर

    Volkswagen Tiguan R-Line Cabin

    फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन में कॉन्ट्रास्टिंग ब्लू एलिमेंट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम और लेयर्ड डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जिसमें फोक्सवैगन के दूसरे मॉडल्स की तरह 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    इसके अलावा इसमें बड़ी सी टचस्क्रीन,फुल डिजिटल 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले और डैशबोर्ड के उपरी पोर्शन पर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। 

    टिग्वान आर लाइन में मोटे कोंटोर के साथ ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जिनपर कॉन्ट्रास्टिंग ब्लू स्टिचिंग दी गई है जो इसके केबिन की ओवरऑल थीम से मैच कर रही है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Volkswagen Tiguan R-Line Features

    फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन में 15 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 10.25 इंच की फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वेंटिलेशन और लम्बर सपोर्ट के साथ फ्रंट सीटों के लिए मसाज फंक्शन, 3-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, डुअल वायरलेस फ़ोन चार्जर और 30-कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है।

    Volkswagen Tiguan R-Line Features
    सेफ्टी के लिए इस फोक्सवैगन कार में 9 एयरबैग (स्टैंडर्ड), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑल 4 डिस्क ब्रेक और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत काफी सारे फीचर्स मिलेंगे। 

    Volkswagen Tiguan R-Line Front

    एक स्पोर्टी फोक्सवैगन कार होने के नाते इसमें डायनैमिक चेसिस कंट्रोल भी मिलेगा जिससे आप अपनी ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से सड़क की कंडीशन को देखते हुए डैंपर्स की स्टिफनेस को एडजस्ट कर सकते हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Volkswagen Tiguan R-Line

    टिग्वान आर-लाइन में मौजूदा मॉडल वाला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, हालांकि इसमें ज्यादा पावर आउटपुट मिलेगा। यहां देखिए स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    204 पीएस (+14 पीएस)

    टॉर्क

    320 एनएम (पहले जितना)

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी*

    ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Volkswagen Tiguan R-Line Rivals

    फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन भारत में 14 अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास, और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से रहेगा।

    यह भी देखें: फोक्सवैगन टिग्वान ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है