• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में आएगी नई स्कोडा ऑक्टाविया, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    चौथी जनरेशन की स्कोडा ऑक्टाविया को भारत में अप्रैल में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के डायरेक्टर ज़ैक होलिस द्वारा ट्विटर पर साझा की गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 22, 2021 16:02 ist
    info icon
    published onMar 22, 2021 16:02 IST
    last updated onMar 22, 2021 16:02 IST
    220 Views
    • Write a कमेंट
    • स्कोडा इंडिया के डायरेक्टर जैक होलिस ने नई ऑक्टाविया की लॉन्चिंग कंफर्म की है।
    • चौथी जनरेशन की ऑक्टाविया को सितंबर 2020 में लॉन्च किया जाना था।
    • इसमें नई स्टाइलिंग, नए फीचर्स और नया इंजन दिया जाएगा।
    • इस सेडान कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है।
    • भारत में इसकी प्राइस 19 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।

    चौथी जनरेशन की स्कोडा ऑक्टाविया को भारत में अप्रैल में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के डायरेक्टर ज़ैक होलिस द्वारा ट्विटर पर साझा की गई है।

    बता दें कि नई स्कोडा ऑक्टाविया से 2019 में पर्दा उठा था। इसमें अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए जाने के अलावा नया बीएस6 इंजन भी दिया जाएगा। नई स्कोडा ऑक्टाविया की डिज़ाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगी। इस गाड़ी में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट और रियर साइड पर किए गए हैं। यह पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। इसके व्हीलबेस का साइज़ पहले की तरह ही 2686 मिलीमीटर होगा।

    2021 Fourth-Gen Skoda Octavia Spotted Testing; Slated To Launch By Early-2021

    इस अपकमिंग सेडान में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड डीएसी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है। यह इंजन 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शनल भी दिया जा सकता है। कुशाक एसयूवी की तरह ही इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    2020 Skoda Octavia Officially Unveiled

    स्कोडा की इस 5 सीटर कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और सेमी-ऑटोनॉमस पार्किंग असिस्ट दिया जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। पैसेंजर  सुरक्षा के लिए इसमें आठ एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, मल्टी कोलिजन ब्रेकिंग और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।

    भारत में होंडा सिविक को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में स्कोडा ऑक्टाविया के कंपेरिजन में हुंडई एलांट्रा मौजूद है। स्कोडा की इस सेडान कार की प्राइस 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : तस्वीरों के जरिए डालिए स्कोडा कुशाक के एक्सटीरियर पर एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है