• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले दिखी इसुजु डी-मैक्स फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    इसुजु डी-मैक्स फेसलिफ्ट में नया 1.9 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है 

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 18, 2018 18:45 ist
    info icon
    published onDec 18, 2018 18:45 IST
    last updated onDec 18, 2018 18:45 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Isuzu D-Max V-Cross

    इसुजु जल्द ही डी-मैक्स वी-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्ज़न को भारत में उतारेगी। यह एक पिक-अप ट्रक है। हाल ही में इसे पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने नवम्बर 2017 में कार के फेसलिफ्ट वर्ज़न से पर्दा उठाया था। यूके और थाईलैंड जैसे देशों में इसकी बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। भारत में इसे 2019 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

    डी-मैक्स वी-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्ज़न में कई कॉस्मेटिक और मैकेनिकल बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, पहले से बड़ी क्रोम ग्रिल और इसुजु एमयू-एक्स वाले 18 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए जाएंगे। हालांकि कार की एलईडी टेल लैंप, डेक-लिड और बम्पर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 2018 मॉडल के समान ही मिलेंगे।  

    2019 Isuzu D-Max V-Cross

    कंपनी डी-मैक्स फेसलिफ्ट में नया इंजन पेश कर सकती है। यह 1.9 लीटर का डीज़ल इंजन होगा। यह इंजन 150 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसे वैकल्पिक 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारे जाने की संभावना है। वर्तमान में यह 2.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ आती है, जो 138 पीएस की पावर और 320 एमएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि कंपनी ग्लोबल मार्केट में वी-क्रॉस के इस 2.5 लीटर इंजन को पहले ही बंद कर चुकी है। 

    Thai-Spec Isuzu D-Max V-Cross

    चूंकि यह इंजन भारत स्टेज- 6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं करता है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इस इंजन को बंद कर दिया जाएगा।  

    Thai-Spec Isuzu D-Max V-Cross

    भारत में इसकी कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है जो 18 लाख रुपए तक जाएगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 14.82 लाख रुपए से 16.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    यह भी पढें : नए साल से महंगी होगी इसुजु की कारें, 1 लाख रुपए तक बढ़ सकते है दाम

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है