English | हिंदी
फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के फीचर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने
फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट 15 मार्च 2019 को लॉन्च होगी
33 Views
- Write a कमेंट

फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट अवतार कल यानी 15 मार्च 2019 को लॉन्च होगा। यह तीन वेरिएंट एम्बिएंट, टाइटेनियम और टाइटेनियम ब्लू में आएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट के फीचर लिस्ट की जानकारी साझा की है। फेसलिफ्ट फीगो के किस वेरिएंट में कौन से फीचर मिलेंगे, ये जानेंगे यहां
इंजन और परफॉर्मेंस

| फीगो पेट्रोल |
फीगो पेट्रोल ऑटोमैटिक |
फीगो डीज़ल |
|
| इंजन |
1.2 लीटर |
1.5 लीटर |
1.5 लीटर |
| पावर |
96 पीएस |
123 पीएस |
100 पीएस |
| टॉर्क |
120 एनएम |
150 एनएम |
215 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड मैनुअल |
6-स्पीड ऑटोमैटिक |
5-स्पीड मैनुअल |
| माइलेज |
20.4 किमी प्रति लीटर |
16.3 किमी प्रति लीटर |
25.5 किमी प्रति लीटर |
फोर्ड फीगो एम्बिएंट
- सेफ्टी: ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ऑटोलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक
- एक्सटीरियर: रियर फॉग लैंप, 14 इंच स्टील व्हील, बॉडी कलर बंपर, ब्लैक ग्रिल, ओआरवीएम और फॉग लैंप बैज़ल
- केबिन: फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और चारकोल ब्लैक इंटीरियर

- कफंर्ट: एडजस्टेबल फ्रंट सीट हैडरेस्ट, आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर, ड्राइवर साइड वन-टच डाउन पावर विंडो, मैनुअल एसी और इलेक्ट्रिक बूट रिलीज़
फोर्ड फीगो टाइटेनियम
- सेफ्टी: इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल लॉन्च असिस्ट (सभी फीचर पेट्रोल ऑटोमैटिक तक सीमित है)
- एक्सटीरियर: बॉडी कलर डोर हैंडल और आउटसाइट रियर व्यू मिरर, सिल्वर मैश ग्रिल के चारों ओर क्रोम फिनिश, आउटसाइड रियरव्यू मिरर पर टर्न इंडिकेटर, 14 इंच अलॉय व्हील और रियर डिफॉगर
- कंफर्ट: इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर, रिमोट की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर साइड पावर विंडो, ऑटो एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रियर पावर विंडो, एडजस्टेबल रियर सीट हैडरेस्ट और रियर पार्किंग कैमरा
- इंफोटेनमेंट: ब्लूटूथ, यूएसबी, ऑक्स-इन और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर
फोर्ड फीगो टाइटेनियम ब्लू
- सेफ्टी: साइड और सर्टेन एयरबैग

- एक्सटीरियर: 15 इंच ब्लैक अलॉय व्हील, ग्लोसी ब्लैक आउटसाइड रियरव्यू मिरर, डोर हैंडल, फ्रंट ग्रिल और रूफ, ब्लू फॉग लैंप बैज़ल और बॉडी पर स्पोर्टी स्टीकर

- केबिन: केबिन में ब्लू इंसर्ट और लैदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील
- कंफर्ट: रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो हैडलैंप
यह भी पढें : कल लॉन्च होगी फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














