• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू जेड4 से उठा पर्दा

    मर्सिडीज़ एसएलसी और पोर्श 718 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अगस्त 27, 2018 18:00 ist
    info icon
    published onAug 27, 2018 18:00 IST
    last updated onAug 27, 2018 18:00 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2019 BMW Z4

    बीएमडब्ल्यू ने तीसरी जनरेशन की जेड4 से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसका टॉप वेरिएंट एम40आई दुनिया के सामने पेश किया है। 19 सितंबर को कंपनी इसके बाकी वेरिएंट और फीचर से पर्दा उठायेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2019 की दूसरी तिमाही में पेश किया जाएगा। भारत में यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने के बाद आएगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज एसएलसी और पोर्श 718 से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    2019 BMW Z4

    जेड4 एम40आई में 3.0 लीटर का इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 340 पीएस की पावर देता है। बाजार और वेरिएंट के आधार पर कंपनी इस में दूसरे इंजन का विकल्प भी देगी। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।

    2019 BMW Z4

    एच40आई में एम स्पोर्ट ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक कंट्रोल एम स्पोर्ट डिफरेंशनल समेत कई एम-स्पेसिफिक फीचर दिए गए हैं। इस में स्पोर्ट सस्पेंशन, इलेक्ट्रिक कंट्रोल डंपर के साथ दिए गए हैं।

    2019 BMW Z4

    डिजायन के मामले में नई जेड4 अपने कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती है। आगे की तरफ स्टाइलिश बोनट दिया गया है। इस में अपडेट किडनी ग्रिल, मैश पेटर्न के साथ दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर नई हैडलाइटें लगी हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां पतले एल शेप वाले टेल लैंप्स और स्वूपिंग स्पॉइलर दिया गया है।

    2019 BMW Z4

    जेड4 के केबिन का लेआउट 8-सीरीज कूपे से मिलता-जुलता है। 8-सीरीज की तरह इस में भी ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट स्क्रीन दी गई है। इस में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, अडेप्टिव एलईडी हैडलाइटें और बीएमडब्ल्यू हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    2019 BMW Z4

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू इंडिया की वेबसाइट पर आई एम2 कॉम्पीटिशन

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू जेड4 2013-2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है