• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू जेड4 लॉन्च, कीमत 64.90 लाख रूपए से शुरू

    मर्सिडीज़-बेंज एसएलसी और पोर्श 718 बॉक्सर को देगी टक्कर

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 09, 2019 11:46 ist
    info icon
    published onApr 09, 2019 11:46 IST
    last updated onApr 09, 2019 11:46 IST
    193 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने 2019 जेड4 रोडस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट एसड्राइवर20आई और एम40आई में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 64.90 लाख रूपए और 78.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज एसएलसी और पोर्श 718 बॉक्सर से होगा।

    एसड्राइव20आई में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 197 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.6 सेकंड का समय लगता है। एम40आई वेरिएंट में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 340 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 4.5 सेकंड का समय लगता है। दोनों इंजन के साथ 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    नई जेड4 का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है, हालांकि यहां कुछ बदलाव भी देखे जा सकते हैं। नई जेड4 में पहले से ज्यादा बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है। पुराने मॉडल में कंपनी ने ग्रिल पर क्रोम का इस्तेमाल किया था, जबकि नए मॉडल में ब्लैक फिनिश दी है। एसड्राइव20आई वेरिएंट में 17 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि 18 और 19 इंच के अलॉय व्हील को ऑप्शनल रखा गया है। एम40आई वेरिएंट में 19 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    एम40आई वेरिएंट में एम स्पोर्ट-ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है। इस में अडेप्टिव एम सस्पेंशन, एम स्पोर्ट डिफरेंशनल और एम स्पोर्ट ब्रेक जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। अडेप्टिव सस्पेंशन एसड्राइव20आई वेरिएंट में भी दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए जेड4 में चार एयरबैग, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल और कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। नई जेड4 में 10.25 इंच टचस्क्रीन यूनिट, हरमन कार्डन के 12-स्पीकर वाले साउंड सिस्टम के साथ दी गई है। बेस वेरिएंट में साउंड सिस्टम को ऑप्शनल रखा गया है। नई जेड4 में 10.25 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

    यह भी पढें : 2019 टोयोटा फॉर्च्यूनर लॉन्च, कीमत 27.83 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है