English | हिंदी
2018 मिनी कूपर लॉन्च, कीमत 29.7 लाख रूपए
नई मिनी कूपर में कई अहम बदलाव हुए हैं
49 Views
- Write a कमेंट

मिनी की नई कूपर भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 29.7 लाख रूपए से शुरू होती है जो 27.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। जून 2018 से यह कंपनी की डीलरशिप पर पहुंचेगी।
कीमत (एक्स-शोरूम)
- मिनी 3-डोर कूपर डी (डीज़ल): 29.7 लाख रूपए
- मिनी 3-डोर कूपर एस (पेट्रोल): 33.2 लाख रूपए
- मिनी 5-डोर कूपर डी (डीज़ल): 35 लाख रूपए
- मिनी कंवर्टेबल कूपर एस (पेट्रोल): 37.10 लाख रूपए
हाइलाइटर
एक्सटीरियर

- कार के बोनट, टेलगेट, स्टीयरिंग, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल पर नया मिनी लोगो दिया गया है।
- गोल शेप वाले नए हैडलैंप्स लगे हैं, इन पर गोल शेप वाली डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

- टेल लैंप्स को स्पोर्ट्स लुक दिया गया है।
केबिन और फीचर

- नए मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और नई फ्रंट स्पोर्ट्स सीटों को स्टैंडर्ड रखा गया है।
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली नई 6.5 इंच कलर इंफोटेंमेंट डिस्प्ले स्टैंडर्ड दी गई है।
- नई कूपर में ऑप्शनल 6.5 टचस्क्रीन सिस्टम, मिनी रेडियो विजुअल बूस्ट के साथ दिया गया है, इससे ड्राइवर इंफोटेंमेंट वाले फंक्शन जैसे टेलिफोन और व्हीकल सेटिंग आदि को कंट्रोल किया जा सकता है।
- नई कूपर में 8.8 इंच टचस्क्रीन का विकल्प भी रखा गया है, जो टचपैड कंट्रोल, मिनी फाइंड मेट, नेविगेशन सिस्टम प्रोफेशनल, मिनी कनेक्टेड एक्सएल, टेलिफोनी वायरलैस चार्जिंग, सेकंड यूएसबी इंटरफेस और मीडिया स्टोरेज के लिए 20 जीबी इंटरनल हार्ड ड्राइव के साथ दिया गया है।

- मिनी एक्साइटमेंट पैकेज को ऑप्शनल रखा गया है, इस में 12 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और मिनी लोगो प्रोजेक्शन को शामिल किया गया है।
- पैनारोमिक सनरूफ, एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 12-स्पीकर्स वाला हार्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम और 8-चेनल डिजिटल एम्प्लीफायर का विकल्प भी रखा गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस

- 3-डोर कूपर एस और कनवर्टेबल में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 192 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन नए 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है।
- कंपनी का दावा है कि 3-डोर कूपर एस की टॉप स्पीड 235 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.7 सेकंड का समय लगता है।
- 3-डोर कूपर डी और 5-डोर कूपर डी में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर डीज़ल इंजन लगा है, जो 114 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

- 3-डोर और 5-डोर कूपर डी की टॉप स्पीड 205 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 9.2 सेकंड का समय लगता है।
- नई कूपर में मिनी ड्राइविंग मोड कंफर्ट, स्पोर्टनेस और इकोनी दिए गए हैं।
- स्टैंडर्ड फीचर के अलावा इस में स्पोर्ट और ग्रीन मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा (ऑप्शनल), पार्क असिस्टेंस और हैड-अप डिस्प्ले भी शामिल है।
- बेहतर माइलेज के लिए इस में स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी दिया गया है।

सेफ्टी
- ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉनर्रिंग ब्रेक कंट्रोल और रन-फ्लैट टायर को स्टैंडर्ड रखा गया है।
यह भी पढें : 15 जून को सामने आएगी नई बीएमडब्ल्यू 8-सीरीज
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














