English | हिंदी
क्या फर्क है नई और पुरानी मर्सिडीज़ सी-क्लास में, जानिये यहां...
फेसलिफ्ट सी-क्लास के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं
45 Views
- Write a कमेंट

मर्सिडीज़-बेंज ने जिनेवा मोटर शो-2018 में सी-क्लास के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठाया था। अपडेट सी-क्लास को जुलाई 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा, वहीं भारत में यह अक्टूबर 2018 में लॉन्च होगी। यहां हम चर्चा करेंगे फेसलिफ्ट सी-क्लास में हुए उन बदलावों पर जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं...
कद-काठी

- कद-काठी के मामले में फेसलिफ्ट सी-क्लास पुराने मौजूदा से मिलती-जुलती है। इसकी लंबाई 4686 एमएम, चौड़ाई 1810 एमएम और ऊंचाई 1442 एमएम है। व्हीलबेस में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका व्हीलबेस पहले की तरह 2840 एमएम है।
- कद-काठी बरारबर होने की वजह से दोनों कारों के केबिन का स्पेस भी एक समान हो सकता है।
बाहरी डिजायन

- पुरानी सी-क्लास में मल्टी-स्लेट हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है, जबकि फेसलिफ्ट मॉडल में नई सिंगल-स्लक ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर नए हैडलैंप्स दिए गए हैं। फेसलिफ्ट सी-क्लास के फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ हैं

- पीछे वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है। यहां टेल लैंप्स और बंपर में बदलाव देखा जा सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन में सबसे अहम बदलाव नज़र आयेंगे। भारत आने वाली फेसलिफ्ट सी-क्लास में बीएस-6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे।
- सी200 वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ईक्यू बूस्ट (माइल्ड हाइब्रिड) टेक्नोलॉजी मिलेगी। सी 220 डी और सी 300 डी में नया 1950 सीसी डीज़ल इंजन मिलेगा।
- सी 300 वेरिएंट में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 258 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देगा।
- 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की पावर 184 पीएस और टॉर्क 280 एनएम होगा। मौजूदा सी200 वेरिएंट में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 184 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है।
- 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन की पावर 194 पीएस और टॉर्क 400 एनएम होगा। इस में मौजूदा सी 220डी वेरिएंट के मुकाबले 24 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी।
- सी 300 डी में भी 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, इस में 254 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट होगा।
- सभी इंजन पहले की तरह 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।
- रेग्यूलर सी-क्लास के अलावा कंपनी इसका परफॉर्मेंस अवतार सी 43 एएमजी भी ला सकती है। इस में मौजूदा सी 43 एएमजी वाला 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 390 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क देगा। इस में पहले के मुकाबले 23 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी।
केबिन और फीचर

- बाहरी डिजायन की तरह केबिन में भी कई अहम बदलाव हुए हैं।
- केबिन का लेआउट पुराने मॉडल जैसा है, इस में पहले की तरह टू-टयूब एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7.0 इंच इंफोटेंमेंट स्क्रीन, ऑडियो 20 मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड मिलेगी।

- इस में मल्टीपल डिस्प्ले मिलेगी। एक 10.25 इंच सेंट्रल इंफोटेंमेंट और दूसरी 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) होगी।
- इसका स्टीयरिंग व्हील भी नया है, इस में टच-सेंसेटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं। पुरानी सी-क्लास में कंट्रोल बटन लगे हैं।
- फेसलिफ्ट सी-क्लास में इंजिनियरिंग कंफर्ट कंट्रोल को ऑप्शनल रखा गया है।
- इस में नया वॉइस कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, इससे आप एसी और एम्बिएंट लाइटिंग समेत कई फीचर को वॉइस कमांड के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं।
- अपडेट सी-क्लास में स्मार्टफोन इंटिग्रेशन पैकेज का विकल्प भी रखा गया है, जो एपल कारप्ले, एंड्रॉयड और स्मार्टफोन को वायरलैस चार्जिंग की सुविधा देता है।
- मनोरंजन के लिए इस में नया 225 वॉट का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं बुर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम को ऑप्शनल रखा गया है।
- अपडेट सी-क्लास में पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर दिए गए हैं। देखने वाली बात यह होगी ये फीचर भारत आने वाली अपडेट सी-क्लास में मिलते हैं या नहीं।
- सुरक्षा के लिए इस में सात एयरबैग, अडेप्टिव ब्रेकिंग, अटेंशन असिस्ट और एक्टिव पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे, ये सभी फीचर मौजूदा सी-क्लास में भी दिए गए हैं।
- अपडेट सी-क्लास में कुछ फीचर मौजूदा मॉडल वाले दिए जा सकते हैं, इस लिस्ट में पैनारोमिक सनरूफ, एलईडी हैडलैंप्स, मल्टीपल ड्राइविंग मोड और टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है।
कीमत और मुकाबला

- अपडेट सी-क्लास की कीमत 39.9 लाख रूपए से 46.87 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है।
- अपडेट सी-क्लास का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज, ऑडी ए4 और वोल्वो एस60 सेडान से होगा।
यह भी पढें : टेस्ला मॉडल एस को टक्कर देगी ये मर्सिडीज़ कार
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें









