English | हिंदी
क्या खासियतें समाई हैं नई होंडा सीआर-वी में, जानिये यहां
नई सीआर-वी में कई नए फीचर जोड़े गए हैं
30 Views
- Write a कमेंट

होंडा ने हाल ही में नई सीआर-वी को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 28.15 लाख रूपए से शुरू होती है जो 32.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। क्या खासियतें समाई हैं नई सीआर-वी में, जानेंगे यहां...

कीमत
- होंडा सीआर-वी पेट्रोल टू-व्हील-ड्राइव: 28.15 लाख रूपए
- होंडा सीआर-वी डीज़ल टू-व्हील-ड्राइव: 30.65 लाख रूपए
- होंडा सीआर-वी डीज़ल ऑल-व्हील-ड्राइव: 32.75 लाख रूपए
इंजन और परफॉर्मेंस
| पेट्रोल टू-व्हील-ड्राइव | डीज़ल टू-व्हील/ऑल-व्हील-ड्राइव | |
| इंजन क्षमता | 2.0 लीटर | 1.6 लीटर |
| पावर | 154 पीएस | 120 पीएस |
| टॉर्क | 189 एनएम | 300 एनएम |
| गियरबॉक्स | सीवीटी | 9-स्पीड ऑटोमैटिक |
| माइलेज | 14.4 किमी प्रति लीटर | 19.5 किमी प्रति लीटर/18.3 किमी प्रति लीटर |
किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, जानिये यहां...
होंडा सीआर-वी पेट्रोल टू-व्हील-ड्राइव
- लाइट: ऑटोमैटिक फुल एलईडी हैडलाइटें, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स और फुल एलईडी इंटीरियर लाइट

- टायर: 18 इंच के मशीन फिनिश अलॉय व्हील, 235/60 क्रॉस-सेक्शन टायर के साथ

- अपहोल्स्ट्री: लाइट आइवरी लैदर, लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड और दरवाजों पर वुड फिनिशिंग

- सीट: 8-तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 4 तरह से एडजस्ट होने वाले लंबर सपोर्ट के साथ

- इंफोटेंमेंट सिस्टम: 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, ब्लूटूथ फोन इंटिग्रेशन, 2 यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई इनपुट सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में 8-स्पीकर वाला 180 वॉट का साउंड सिस्टम दिया गया है।

- इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: 7.0 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

- कंफर्ट: दो फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, पैनारोमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्लोर माउंटेड रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो रेन-सेसिंग वाइपर, पैसिव-की-लैस एंट्री, इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, रिमोट इंजन स्टार्टर (केवल पेट्रोल में), एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-रियर व्यू रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर

- सेफ्टी: 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल-स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर, होंडा लैनवॉच कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
होंडा सीआर-वी डीज़ल टू-व्हील/ऑल-व्हील-ड्राइव
इस में पेट्रोल वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

- पेट्रोल वेरिएंट में पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं जबकि डीज़ल वेरिएंट को 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है।

- इस में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पैडल शिफ्टर्स के साथ दिया गया है।
- तीसरी रो में रूफ माउंटेड एसी वेंट, इंडिपेंडेंट कंट्रोल्स के साथ दिए गए हैं।

- ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में टॉर्क इंडिकेटर भी दिया गया है।
यह भी पढें : नई होंडा सीआर-वी लॉन्च, कीमत 28.15 लाख रूपए
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














