• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर की नई एक्सएफ लॉन्च, कीमत 49.5 लाख रूपए से शुरू

    जगुआर ने नई एक्सएफ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 49.5 लाख रूपए है जो 61.85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on सितंबर 21, 2016 13:07 ist
    info icon
    published onSep 21, 2016 13:07 IST
    last updated onSep 21, 2016 13:07 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    जगुआर ने नई एक्सएफ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 49.5 लाख रूपए है जो 61.85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, ऑडी ए6 और वॉल्वो की आने वाली एस90 से होगा। कार की डिजायन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारी के लिए बढ़ते हैं आगे...

    डिजायन

    डिजायन के मामले में यह काफी आकर्षक और दमदार है। इसमें पुरानी एक्सएफ की झलक बरकरार रखी गई है। इसकी डिजायन में ज्यादा बदलाव तो नहीं हुए हैं लेकिन कुछ अपडेट की वजह से इसका अगला हिस्सा नया नजर आता है। आगे की तरफ एलईडी हैडलैंप्स के साथ ‘जे-ब्लेड’ डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। स्लोपिंग रूफ और छोटे टेल लैंप्स की बदौलत यह ज्यादा लम्बी नजर आती है। पीछे की तरफ एफ-टायप कूपे की तरह डबल राउंडल थीम वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं।

    केबिन

    नई एक्सएफ के केबिन की डिजायन काफी साफ-सुथरी और मॉडर्न है। इसके इंटीरियर में उच्च क्वालिटी के लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सनरूफ, कॉन्फिग्रेबल मूड लाइटिंग, मेरिडीन साउंड सिस्टम और जगुआर का ‘इन-कंट्रोल’ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    नई एक्सएफ का केबिन पुरानी एक्सएफ की तुलना में ज्यादा आरामदायक है। इसमें पीछे वाली सीटों का नी रूम 24 एमएम बढ़ाया गया है। वहीं पीछे वाली सीटों के लैगरूम को 15 एमएम बढ़ाया गया है।

    इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जगुआर एक्सएफ पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। इसके डीज़ल वेरिएंट में जगुआर का नया ‘इंजेनियू’ सीरीज का इंजन दिया गया है। इसकी पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। पेट्रोल वेरिएंट में पुरानी एक्सएफ वाला 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इंजन को पावरफुल और स्मूद बनाने के लिए इसमें 6-सिलेन्डर दिए गए हैं। इसकी पावर 240 पीएस और टॉर्क 340 एनएम है।

    यह भी पढ़ें : अगले हफ्ते से शुरू होंगी जगुआर एफ-पेस की बुकिंग

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    जगुआर एक्सएफ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है