• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ7 भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, सितंबर 2025 तक हो सकती है लॉन्च

    स्पाय शॉट में विनफास्ट वीएफ7 की रियर डिजाइन की झलक देखने को मिली है जिस पर चौड़ी एलईडी टेललाइट और स्पोर्टी रियर डिफ्यूजर दिया गया है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 19, 2025 18:48 ist
    info icon
    published onJun 19, 2025 18:46 IST
    last updated onJun 19, 2025 18:48 IST
    238 Views
    • Write a कमेंट

    स्पाय शॉट में विनफास्ट वीएफ7 की रियर डिजाइन की झलक देखने को मिली है जिस पर चौड़ी एलईडी टेललाइट और स्पोर्टी रियर डिफ्यूजर दिया गया है 

    VinFast VF7 Spied

    विनफास्ट वीएफ7 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। कंपनी ने घोषणा की थी कि वह इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को दिवाली 2025 तक लॉन्च करेगी। अब विनफास्ट वीएफ7 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे संकेत मिले हैं कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई नई तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर?

    VinFast VF7 Spied

    जारी हुए नए स्पाय शॉट में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के रियर साइड की झलक देखने को मिली है। पीछे की तरफ इसमें स्लीक रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है जिसे सेंटर पर दिए गए विनफास्ट लोगो से कनेक्ट किया गया है। 

    VinFast VF7 Spied

    इसके इंडिकेटर एलईडी लाइटिंग स्ट्रिप हैं, जबकि रिवर्स लाइट पिक्सेल-टाइप एलईडी यूनिट्स हैं जो इस इलेक्ट्रिक कार को काफी मॉडर्न और यूनीक लुक दे रही हैं। 

    यह गाड़ी पूरी तरह कवर से ढकी हुई थी, लेकिन हमें इसके रियर डिफ्यूजर की झलक देखने को मिली है, जिसमें दो रिफ्लेक्टर यूनिट्स और स्पोर्टी डिजाइन दी गई है। पीछे की तरफ इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और शार्क फिन एंटीना भी देखा जा सकता है। 

    VinFast VF7 Spied

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इंटीरियर और फ्रंट डिजाइन की दिखी झलक

    विनफास्ट वीएफ7 से जुड़ी ज्यादा जानकारी 

    VinFast VF7 front

    टेस्टिंग की तस्वीरों में इसकी फ्रंट डिजाइन की झलक नजर नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह गाड़ी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस हुए वर्जन के जैसी होगी। इसमें राउंड फ्रंट प्रोफाइल के साथ एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिसे सेंटर पर दिए गए विनफास्ट लोगो से कनेक्ट किया गया है। डीआरएल्स के नीचे की तरफ इसमें ब्लैक हाउसिंग में पोजिशन की गई प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं जो इस एसयूवी कार को शार्प लुक दे रही है। इसमें फ्रंट बंपर पर हनीकॉम्ब पैटर्न वाले एयर इंटेक चैनल दिए गए हैं जो इसे यूनीक लुक दे रहे हैं। 

    VinFast VF7 dashboard

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। यह गाड़ी 5-सीटर लेआउट में आएगी और इसमें सभी पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया जाएगा। इसमें डैशबोर्ड पर क्लीन, मिनिमलिस्टिक डिजाइन दी गई है और इस पर डुअल-टोन 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बड़ा 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि ड्राइवर की तरफ झुका हुआ है। इस गाड़ी में ट्रेडिशनल ड्राइवर डिस्प्ले नहीं दिया गया है, बल्कि इसमें गाड़ी से जुड़ी जानकारी हेडअप डिस्प्ले पर मिलेगी। इसमें डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर सॉफ्ट-टच लेदरेट पैडिंग दी गई है जिससे केबिन के अंदर इसमें प्रीमियम फील मिलेगी। 

    कंपनी ने विनफास्ट वीएफ7 भारतीय वर्जन में दिए जाने वाले फीचर की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। विनफास्ट वीएफ7 अंतरराष्ट्रीय वर्जन में पैनोरमिक सनरूफ, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियरवव्यू मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है। 

    इंजन ऑप्शन 

    VinFast VF7 front

    विनफास्ट वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार दो वेरिएंट : प्लस एफडब्ल्यूडी और प्लस एडब्ल्यूडी में आएगी। इन दोनों वेरिएंट में एक जैसे बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन इसमें अलग-अलग ड्राइवट्रेन दी जाएंगी। यहां देखें इसकी पूरी डिटेल :-  

    वेरिएंट 

    प्लस एफडब्ल्यूडी 

    प्लस एडब्ल्यूडी

    बैटरी पैक 

    70.8 केडब्लूएच 

    70.8 केडब्लूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    2

    पावर 

    201 पीएस 

    354 पीएस 

    टॉर्क 

    310 एनएम

    520 एनएम

    डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज

    -

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)

    0-100 किमी/घंटे 

    9.5 सेकंड 

    5.8 सेकंड 

    इन दोनों वेरिएंट की सर्टिफाइड रेंज से पर्दा उठना फिलहाल बाकी है। 

    संभावित कीमत व मुकाबला 

    विनफास्ट वीएफ7 गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी सीलायन 7 और हुंडई आयोनिक 5 से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ7 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on विनफास्ट वीएफ7

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है