स्कोडा एलरोक इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस
स्कोडा एलरोक में कंपनी की नई मॉडर्न सॉलिड डिजाइन थीम अपनाई गई है। एक्सटीरियर हाइलाइट में एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट, 21-इंच के अलॉय व्हील्स और सी-शेप्ड एलईडी टेललाइट शामिल हैं। केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 13-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है। इस गाड़ी में एम्बिएंट लाइटिंग, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें तीन बैटरी पैक ऑप्शन : 52 केडब्लूएच, 59 केडब्ल्यूएच और 77 केडब्लूएच दिए गए हैं जिसके जरिए यह गाड़ी 581 किलोमीटर तक की रेंज देगी। स्कोडा एलरोक की कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
- Write a कमेंट
एलरोक स्कोडा की एन्याक के बाद भारत आने वाली कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है

-
स्कोडा एलरोक में कंपनी की नई मॉडर्न सॉलिड डिजाइन थीम अपनाई गई है।
-
एक्सटीरियर हाइलाइट में एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट, 21-इंच के अलॉय व्हील्स और सी-शेप्ड एलईडी टेललाइट शामिल हैं।
-
केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 13-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है।
-
इस गाड़ी में एम्बिएंट लाइटिंग, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
इसमें तीन बैटरी पैक ऑप्शन : 52 केडब्लूएच, 59 केडब्ल्यूएच और 77 केडब्लूएच दिए गए हैं जिसके जरिए यह गाड़ी 581 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
-
स्कोडा एलरोक की कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
स्कोडा एलरोक भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। स्कोडा ने अभी तक एलरोक को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इसे भारत में डिस्प्ले किया गया है। स्कोडा एलरोक कार में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :-
स्कोडा एलरोक डिजाइन

एलरोक स्कोडा की पहली कार है जिसमें कंपनी की नई मॉडर्न सॉलिड डिजाइन थीम अपनाई गई है। इसमें स्कोडा की ब्लैक क्लोज़्ड ऑफ बटरफ्लाई ग्रिल के साथ फोर पीस एलईडी डीआरएल्स दी गई है। इसमें बंपर पर हेडलाइट को डीआरएल्स के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है और एलईडी मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है।

इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक स्कोडा कोडिएक से मिलती जुलती लगती है। राइडिंग के लिए इसमें 21-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी रियर प्रोफाइल स्कोडा की मौजूदा एसयूवी कारों के जैसी है, पीछे की तरफ इसमें एनिमेशन के साथ सी-शेप्ड एलईडी टेललाइट दी गई है। इसमें फ्रंट व रियर बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
स्कोडा एलरोक इंटीरियर व फीचर

एलरोक इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन में न्यू जनरेशन स्कोडा सुपर्ब, स्कोडा ऑक्टाविया और स्कोडा एन्याक की तरह लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है। इसमें डैशबोर्ड पर 13-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है। इस गाड़ी में ऑप्शनल हेडअप डिस्प्ले, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सिस्टम दिया गया है।
बैटरी पैक व रेंज
एलरोक अंतरराष्ट्रीय वर्जन में तीन बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-
| वेरिएंट |
एलरोक 50 |
एलरोक 60 |
एलरोक 85 |
| बैटरी पैक केपेसिटी |
52 केडब्ल्यूएच |
59 केडब्ल्यूएच |
77 केडब्ल्यूएच |
| सर्टिफाइड रेंज |
375 किलोमीटर |
403 किलोमीटर |
581 किलोमीटर |
| पावर |
170 पीएस |
204 पीएस |
286 पीएस |
| टॉर्क |
310 एनएम |
310 एनएम |
545 एनएम |
| एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) |
9 सेकंड |
8 सेकंड |
6.6 सेकंड |
| ड्राइव टाइप |
रियर-व्हील-ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव |
प्राइस व कंपेरिजन

स्कोडा एलरोक की कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी एटो 3 और हुंडई आयोनिक 5 से रहेगा।














