• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साउथ कोरिया में हुंडई ने इंजन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट किया बंद : रिपोर्ट

    साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि हुंडई ने वहां की आर एंड डी फेसिलिटी में इंजन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। कंपनी की साउथ कोरियन आर एंड डी डिविजन में 12,000 कर्मचारी काम करते हैं और इनका फोकस अब इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने पर होगा। कंपनी ने हाल ही में एक बैटरी डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 30, 2021 16:07 ist
    info icon
    published onDec 30, 2021 16:07 IST
    last updated onDec 30, 2021 16:07 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Rumour: Hyundai Has Shut Down Its Engine R&D Project In South Korea

    साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि हुंडई ने वहां की आर एंड डी फेसिलिटी में इंजन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। कंपनी की साउथ कोरियन आर एंड डी डिविजन में 12,000 कर्मचारी काम करते हैं और इनका फोकस अब इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने पर होगा। कंपनी ने हाल ही में एक बैटरी डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि हुंडई ने केवल इंजन डेवलपमेंट प्रोग्राम को ही बंद नहीं दिया है बल्कि नए आईसीई मॉडल्स नहीं निकालने की पॉलिसी भी जारी की है।

    Rumour: Hyundai Has Shut Down Its Engine R&D Project In South Korea

    प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम को मिलाकर अब एक टीम बना दी गई है जो नई ईवी मॉडल को डेवलपमेंट का काम करेगी। इसी के साथ कंपनी के नामयांग रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी पुनर्गठन होगा जो ज्यादा माइलेज वाले नए मॉडल्स डेवलपमेंट करेगी।

    हुंडई ने हाल ही में आईसीई वाले मॉडल्स के बेहतर विकल्प के रूप में ईवी और हाइड्रोजन-पावर्ड कारों पर काम शुरू किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए आयनिक नाम से सब-ब्रांड भी पेश किया है और इस ब्रांड के तहत हाइड्रोजन-पावर्ड नेक्सो को पेश किया गया है।

    Rumour: Hyundai Has Shut Down Its Engine R&D Project In South Korea

    भारतीय कार मार्केट की बात करें तो यहां हुंडई के मौजूदा इंजन ऑप्शन में अभी जल्द कटौती नहीं होने वाली है। हालांकि कंपनी यहां आने वाले सालों में कुछ नए अपडेट जरूर दे सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है