• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ओला ने दिखाई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की झलक, 500 किलोमीटर रेंज देने का किया दावा

    ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार को 2024 तक मार्केट में लाॅन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 15, 2022 19:17 ist
    info icon
    published onAug 15, 2022 19:17 IST
    last updated onAug 15, 2022 19:17 IST
    8.9K Views
    • Write a कमेंट

    Ola Electric Car teaser

    भारत में बहुत जल्द ओला कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की झलक भी दिखाई है। ओला की इस नई ईवी की सिंगल चार्ज को लेकर 500 किलोमीटर दावा किया गया है। ये देश की सबसे स्पोर्टी सेडान साबित होगी। 

    Ola electric car rear

    ओला ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का डिजिटल टीजर जारी किया है। इसका डिजाइन का्रॅसओवर जैसा लग रहा है और ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा नजर आ रहा है। ये टेस्ला माॅडल 3 के टक्कर की एयरोडायनैमिकली एफिशिएंट कार भी हो सकती है। 

    इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि ना केवल इस कार में कीलेस एंट्री मिलेगी बल्कि इसमें डोर हैंडल्स भी नहीं होंगे। हालांकि ये मालूम नहीं चला है कि हैंडल के बजाए इसमें कौनसा मैकेनिज्म और डिजाइन का इस्तेमाल होगा। 

    Ola EV teaser

    इस इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन से भी कंपनी ने अभी पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि इसे लेकर दावा किया गया है कि ये मात्र 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें ओला का मूवओएस साॅफ्टवेयर और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा।

    ओला की इस कार के डिजाइन की हल्की सी ही झलक सामने आई है। हालांकि इससे पहले सामने आए टीजर्स के जरिए इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप्स के साथ फ्रंट के दोनों सिरों पर लाइट स्ट्रिप देखी गई थी। साथ ही इसका रियर प्रोफाइल भी काफी स्पोर्टी नजर आया था जहां एक लंबी सी एलईडी टेललाइट्स लगी थी। 

    ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार का फ्रंट बंपर भी काफी आकर्षक नजर आया था जहां कर्टेंस और रियर पर काॅन्ट्रास्टिंग ब्लैक रियर बंपर के साथ हाॅरिजाॅन्टल स्लैट्स दिए गए थे। इसके इंटीरियर की केवल एक ही झलक दिखाई गई थी जहां बड़ी सी टेबलेट जैसी सेंट्रल डिस्प्ले और रिक्लाइनेबल रियर सीट नजर आई थी। इसमें ग्लास रूफ दी गई है जो रियर विंडस्क्रीन तक पहुंच रही है जिससे इसे एक नाॅचबैक कार जैसा डिजाइन मिल रहा है। 

    Ola 4W EV factory

    ओला का अपनी फ्यूचर फैक्ट्री में बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैट्रियां तैयार करने का प्लान है। 2026 27 तक कंपनी ने अपने 4 व्हीलर ईवी प्लांट में कंरीब 10 लाख कारें तैयार करने का लक्षय रखा है। इस फैक्ट्री में कंपनी दो अलग अलग प्लेटफाॅर्म पर 6 अलग अलग तरह की कारें तैयार करेगी। 

    इसे भारत के साथ साथ दूसरे बाजारों में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल ने इशारा किया है कि ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया स्पोर्टी लाॅन्ग रेंज ईवी होगी जिसकी कीमत 40 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है