एमजी एम9 भारत में 21 जुलाई को होगी लॉन्च, जानिए नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास मिलेगा
यह भारत में सबसे लग्जरी एमजी कार होगी
- Write a कमेंट

एमजी मोटर इंडिया अपनी अपकमिंग एमजी एम9 एमपीवी की प्राइस की घोषणा 21 जुलाई को करेगी। यह भारत में कंपनी का पहला मॉडल होगा जिसे प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा। यह भारत में अब तक कि एमजी की सबसे महंगी और सबसे लग्जरी कार भी होगी। इस लग्जरी एमपीवी कार में क्या कुछ खास मिलेगा, जानेंगे आगे:
एमजी एम9: एक्सटीरियर डिजाइन

दूसरी लग्जरी एमपीवी की तरह एमजी एम9 एक वैन जैसी दिखती है। लेकिन इसमें कई खास डिजाइन टच दिए गए हैं जो इस एमपीवी को और भी आकर्षक बनाते हैं। ब्लेंक ऑफ ग्रिल और अग्रेसिव स्टाइल बंपर इसे आगे से बोल्ड और दमदार लुक देते हैं। इसमें आपको पतली एलईडी डीआरएल और एंगुलर हाउसिंग में हेडलाइट्स मिलती है जो इसे शानदार अपीयरेंस देती है।

साइड से यह वैन जैसी दिखती है। हालांकि एमजी ने डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल किया है। इसमें 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और चौड़े व्हील आर्क दिए गए हैं जो एमपीवी कार को बोल्ड लुक देते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं।
एमजी एम9: केबिन

एमजी एम9 के केबिन में प्रवेश करते ही आपको सिंपल डैशबार्ड मिलता है। डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन और टच कंट्रोल दिए गए हैं। केबिन में ब्लैक और टेन कलर थीम दी गई है जो इसे अंदर से लग्जरी फील देती है। लेकिन किसी भी लग्जरी एमपीवी की तरह इसका सबसे ज्यादा अनुभव दूसरी पंक्ति की सीटों पर होता है।

इसमें दो बड़ी पावर्ड ऑटोमन सीटें दी गई है, जिन पर बड़ी साइज के लोग आराम से बैठ सकते हैं। इन सीटों में हीटेड, वेंटिलेटेड और यहां तक कि मसाज फंक्शन भी दिया गया है। लेकिन यह चीज यहीं समाप्त नहीं होती है। सीटें 16 तरह से पावर एडजस्ट होती है और जरूरत पड़ने पर इन्हें बेड भी बनाया जा सकता है। पीछे की तरफ मनोरंजन के लिए स्क्रीन और प्राइवेसी के लिए सनब्लाइंड दिए गए हैं। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी है जिससे केबिन में अच्छी खासी रोशनी आती है।
एमजी एम9: फीचर और सेफ्टी

ऊपर बताए मिडिल रो एक्सपीरियंस के अलावा, एमजी एम9 में एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कीलेस एंट्री और गो, आगे पावर्ड सीटें, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक सिंगल-पैन और एक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: वीडियो: जानिए 2025 एमजी एम9 की पीछे वाली सीट पर मिलता है कितना स्पेस और कंफर्ट
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग तक, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।
एमजी एम9: बैटरी पैक, मोटर और रेंज
भारत में एमजी एम9 में 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और फ्रंट-व्हील-ड्राइव मोटर मिलेगी। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| पैरामीटर |
स्पेसिफिकेशन |
| पावर |
245 पीएस |
| टॉर्क |
350 एनएम |
| बैटरी पैक |
90 केडब्ल्यूएच |
| फुल चार्ज में रेंज |
548 किलोमीटर |
एमजी एम9: संभावित प्राइस और कंपेरिजन

एमजी एम9 की कीमत करीब 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर चुना जा सकेगा।














