• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ने नई इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, नए मॉड्यूलर ईवी प्लेटफार्म पर होगी बेस्ड

    एमजी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार एमजी4 ईवी से पर्दा उठाया है। यह कंपनी के नए मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफार्म (एमएसपी) बैटरी आर्टिटेक्चर पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफार्म पर कंपनी के कई अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल भी तैयार होंगे।

    सोनू
    सोनू
    modified on जुलाई 07, 2022 11:21 ist
    info icon
    published onJul 07, 2022 11:20 IST
    last updated onJul 07, 2022 11:21 IST
    973 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार एमजी4 ईवी से पर्दा उठाया है। यह कंपनी के नए मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफार्म (एमएसपी) बैटरी आर्टिटेक्चर पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफार्म पर कंपनी के कई अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल भी तैयार होंगे।

    एमएसपी एक फ्लेक्सिबल प्लेटफार्म है जिस पर अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियां तैयार की जा सकती है जिनका व्हीलबेस साइज 2650 मिलीमीटर से लेकर 3100 मिलीमीटर तक होगा। एमजी मोटर के अनुसार यह नया प्लेटफार्म ज्यादा रेंज वाली बैटरी ऑपरेटेड गाड़ी बनाने के लिए तैयार किया गया है जिनके वजन को कम करने के साथ ही इंटीरियर और लगेज स्पेस को स्पेसियस रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफार्म पर हैचबैक से लेकर एसयूवी और यहां तक की स्पोर्ट्स कारें भी बन सकती है।

    एमजी ने इस नए प्लेटफार्म को भविष्य में आने वाली कारों और टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म पर बनी कारों में बैटरी स्वेप सिस्टम और ओवर-द-एयर अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

    एमजी4 ईवी में कई बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसके बड़े बैटरी पैक की कैपेसिटी 64केडब्ल्यूएच होगी जिसकी फुल चार्ज में रेंज 452 किलोमीटर हो सकती है। यह एमजी जेडएस ईवी की तरह रियर-व्हील-ड्राइव कार होगी।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है