• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ईवीएक्स प्राइस एनालिसिसः 25 लाख रुपये के करीब हो सकती है इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत, एमजी जेडएस ईवी को देगी टक्कर

    मारुति ईवीएक्स को भारत में तैयार करके इसे विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 22, 2023 18:31 ist
    info icon
    published onNov 22, 2023 18:31 IST
    last updated onNov 22, 2023 18:31 IST
    564 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki eVX Japan

    • मारुति ईवीएक्स का कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था।

    • हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे भारत में तैयार किया जाएगा।

    • देश में तैयार होने के चलते इसकी कीमत 25 लाख रुपये के करीब रखी जा सकती है।

    • ईवीएक्स कॉन्सेप्ट में 60केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया था और इसकी रेंज 550 किलोमीटर तक बताई गई थी।

    मारुति ईवीएक्स भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था और हाल ही में इसे जापान में एक इवेंट के दौरान भी शोकेस किया गया है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि मारुति ईवीएक्स को भारत में ही तैयार किया जाएगा, जिससे इसे अफोर्डेबल प्राइस पर उतारने में काफी मदद मिल सकती है।

    हाल ही में एक इवेंट में मारुति सुजुकी के कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल भारती ने कहा है कि ‘विदेश से बैटरी और मोटर को इंपोर्ट करके एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना पर्याप्त नहीं है। हमारा प्लान है कि जब हम इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करें तो उसे स्थानीय स्तर पर बनाया जाएगा। इसलिए हम हमारी इलेक्ट्रिक कार के लिए बैटरी और मोटर को देश में ही बनाएंगे और इसका ज्यादा प्रोडक्शन कर इसे भारत से विदेशों में एक्सपोर्ट करेंगे।’

    संभावित प्राइस

    Maruti Suzuki eVX concept side

    मारुति ईवीएक्स कॉन्सेप्ट का साइज मारुति ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी के बराबर था। ऐसे में यह टाटा नेक्सन ईवी से बड़ी होगी। टाटा नेक्सन ईवी के टॉप मॉडल में 40.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 465 किलोमीटर है और इसकी कीमत 19.94 लाख रुपये है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बड़ी मारुति ईवीएक्स इससे महंगी होगी और इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये (सभी कीमत एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    बैटरी पैक और रेंज

    मारुति ने ईवीएक्स कॉन्सेप्ट के शोकेस के दौरान कहा था कि इसमें 60 केडब्ल्यूएच तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 550 किलोमीटर तक होगी। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मारुति का कहना है कि इसमें ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा।

    फीचर और डिजाइन

    Maruti Suzuki eVX concept interior

    हाल ही में सामने आई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस हुए अपने कॉन्सेप्ट वर्जन से मिलती-जुलती थी। यह आगे से ज्यादा ऊंची नजर आ रही थी जबकि इसके चारों ओर मोटी क्लेडिंग दी गई थी। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल का केबिन काफी साफ-सुथरा था जिसके डैशबोर्ड पर बड़ी कनेक्टेड स्क्रीन दी गई थी। इसके अलावा इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडीएएस जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    लॉन्च और कंपेरिजन

    मारुति ईवीएक्स का प्रोडक्शन वर्जन मार्केट में 2025 तक आ सकता है। उसी दौरान हुंडई और किआ मोटर्स भी इसकी टक्कर में अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारेंगी। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी से भी रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है