नागपुर में स्थापित हुआ एमजी मोटर्स-टाटा पावर पार्टनरशिप का पहला सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
एमजी मोटर्स और टाटा पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच कुछ समय पहले देश के विभिन्न हिस्सों में 50किलोवॉट के डीसी सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक एमओयू हुआ था। इस पार्टनरशिप का पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन नागपुर में स्थापित किया गया है।
- Write a कमेंट

एमजी मोटर्स और टाटा पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच कुछ समय पहले देश के विभिन्न हिस्सों में 50किलोवॉट के डीसी सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक एमओयू हुआ था। इस पार्टनरशिप का पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन नागपुर में स्थापित किया गया है।
यह पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपकी कार को सीसीएस/सीएचएडेमो फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड के अनुरूप होना जरूरी है। इस स्टेशन पर एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक को 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस गाड़ी के साथ कंपनी उपभोक्ता के घर या ऑफिस में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एसी फास्ट चार्जर भी इंस्टॉल करके देती है और मूवेबल चार्जर भी साथ में देती है। इन सब के अलावा इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के साथ रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जो आपके लिए उस समय ज्यादा कारगर होती है जब आप कहीं जा रहे होते हैं और आपकी गाड़ी बंद पड़ जाती है।

वर्तमान में एमजी मोटर्स इंडिया के देशभर में 50किलोवॉट के कुल 10 सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन है। ये चार्जिंग स्टेशन कंपनी के दिल्ली एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद सिटी के डीलरशिप पर स्थापित किए गए हैं। एमजी मोटर्स और टाटा पावर की योजना आने वाले समय में देश के 24 शहरों में 200 से ज्यादा सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की है।
एमजी जेडएस ईवी की बात करें तो नागपुर में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 20.88 लाख रुपये है। इसे कंपनी के गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया जा रहा है और अब तक इसकी 1000 से ज्यादा यूनिट तैयार की जा चुकी है। इस कार के साथ पांच साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, बैटरी पर 8 साल/1.50 लाख किलोमीटर की वारंटी और पांच साल का रोडसाइड असिस्टेंस दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नहीं देना पड़ेगा रोड टैक्स














