• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी की टेस्ट ड्राइव हुई शुरू

    एमजी ने कॉमेट ईवी की ऑफिशियल बुकिंग 15 मई से शुरू होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 28, 2023 12:31 ist
    info icon
    published onApr 28, 2023 12:31 IST
    last updated onApr 28, 2023 12:31 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV Front

    एमजी ने कॉमेट ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी की शुरूआती प्राइस 7.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अल्ट्रा कॉम्पेक्ट सब-3 मीटर ईवी अब शोरूम्स पर पहुंचना भी शुरू हो गई है और ग्राहक नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। कंपनी इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 15 मई से लेना शुरू करेगी। कई एमजी डालरशिप्स ने इस गाड़ी की ऑफलाइन बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। चलिए एक नज़र डालते हैं इस गाड़ी की सभी खूबियों पर:

    2-डोर कॉम्पेक्ट ईवी

    MG Comet EV Profile

    कॉमेट ईवी एक 2-डोर इलेक्ट्रिक कार है जिसमें चार लोग बैठ सकते हैं। यह बॉक्सी लुक्स वाली कॉम्पेक्ट कार है जो सिटी में चलाने के हिसाब से अच्छी है।

    इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी गई है, साथ ही इसमें आगे व पीछे की तरफ लंबी एलईडी स्ट्रिप भी मिलती है जो इसे दमदार लुक देती नज़र आती है।

    फीचर लोडेड केबिन

    MG Comet EV Interior

    कॉमेट ईवी का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला ड्यूल इंटीग्रेटेड 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए) है। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार 55 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, फ्रंट और रियर सीटबेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी Vs टाटा टियागो ईवी Vs सिट्रोएन ईसी3 : प्राइस कंपेरिजन

    बैटरी पैक व रेंज

    MG Comet EV Rear

    एमजी कॉमेट ईवी में 17.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 230 किलोमीटर है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 42 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह एक रियर-व्हील-ड्राइव कार है।

    3.3 केडब्ल्यूएच एसी चार्जर के जरिए इसे 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में सात घंटे का समय लगता है।

    कीमत व मुकाबला

    एमजी ने फिलहाल कॉमेट ईवी की केवल शुरूआती प्राइस से ही पर्दा उठाया है। भारत में इस गाड़ी की इंट्रोडक्ट्री प्राइस 7.98 लाख रुपए रखी गई है,  कंपनी इस गाड़ी के बाकी वेरिएंट्स की कीमतों से मई में पर्दा उठाएगी। कॉमेट ईवी टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 के मुकाबले एक ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।

    यह भी देखेंः कॉमेट ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है