• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ईसी3 भारत में 15 फरवरी को हो सकती है लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    सिट्रोएन ईसी3 की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2023 10:26 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2023 10:23 IST
    last updated onFeb 07, 2023 10:26 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen eC3

    • इसमें 29.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
    • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 57 पीएस की पावर और 143 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।
    • सिट्रोएन ईसी3 की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
    • भारत में सिट्रोएन ईसी3 की प्राइस 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    सिट्रोएन ने ईसी3 से भारत में कुछ दिनों पहले पर्दा उठाया था। इस गाड़ी की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ फिलहाल जारी है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इसकी लॉन्चिंग का खुलासा हुआ है। सामने आई जानकारियों के अनुसार कंपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक ईसी3 को फरवरी के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।

    Citroen eC3 Electric Motor

    सिट्रोएन ईसी3 कार में एयर कूल्ड 29.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (57 पीएस/143 एनएम) दी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर बताई गई है। इसकी टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटे है।

    Citroen eC3 Cabin

    यह गाड़ी दो वेरिएंट्स लाइव और फील में आएगी। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 का 3 रो वर्जन फिर कैमरे में हुआ कैद, इसबार इंटीरियर की दिखी झलक

    भारत में ईसी3 ईवी को 15 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और टिगॉर ईवी से रहेगा। यह टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और महिंद्रा एक्सयूवी400 से काफी सस्ती कार होगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन e-c3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है