• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव Vs मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 Vs ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    बीएमडब्ल्यू ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान आई7 का एम स्पोर्ट वर्जन आई7 एम70 एक्सड्राइव भारत में लॉन्च कर दिया है। आई7 एम70 की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। हमनें स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इस नई स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार का कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी से किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे: 

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अक्टूबर 20, 2023 12:26 ist
    info icon
    published onOct 20, 2023 12:25 IST
    last updated onOct 20, 2023 12:26 IST
    909 Views
    • Write a कमेंट

    BMW i7 M70 xDrive vs Mercedes-Benz AMG EQS 53 vs Audi RS e-Tron GT: Specifications Compared

    बीएमडब्ल्यू ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान आई7 का एम स्पोर्ट वर्जन आई7 एम70 एक्सड्राइव भारत में लॉन्च कर दिया है। आई7 एम70 की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। हमनें स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इस नई स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार का कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी से किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    साइज

    BMW i7 M70 xDrive

     

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव  

    मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53

    ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी  

    लंबाई 

    5,391 मिलीमीटर 

    5,223 मिलीमीटर 

    4,989 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    2,192 मिलीमीटर 

    2,125 मिलीमीटर 

    1,964 मिलीमीटर (बिना ओआरवीएम)

    ऊंचाई 

    1,544 मिलीमीटर 

    1,518 मिलीमीटर 

    1,418 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    3,215 मिलीमीटर 

    3,210 मिलीमीटर 

    2,903 मिलीमीटर 

    यह भी पढ़ें: विजन मर्सिडीज मेबैक 6: मुबई में डिस्प्ले के लिए पहुंची ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज के बाद 500 किलोमीटर बताई गई है इसकी रेंज

    साइज के मामले में बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 बाकी दोनों कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा बड़ी है, लेकिन एएमजी ईक्यूएस 53 इस मामले में ज्यादा पीछे भी नहीं है। इन दोनों कारों की लंबाई में अंतर जरूर नजर आता है, लेकिन बाकी पैरामीटर पर यह एक दूसरे के लगभग बराबर है। वहीं, ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी इन दोनों कारों के मुकाबले काफी छोटी है।

    Audi RS e-Tron GT

    डिजाइन की बात करें तो बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 इलेक्ट्रिक कार का बॉडी शेप स्ट्रेट लाइंस और फ्लैट पेनल्स के साथ ज्यादा रेक्टेंगुलर है, जबकि एएमजी ईक्यूएस 53 कार ज्यादा कर्व शेप लिए हुए है जिससे इसके एयरोडायनामिक्स ज्यादा बेहतर हैं। वहीं, ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी में ट्रेडिशनल स्पोर्ट कार डिजाइन थीम मिलती है।

    बैटरी, मोटर व रेंज

    Mercedes-Benz AMG EQS 53

     

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव  

    मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53

    ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी  

    बैटरी पैक 

    101.7 केडब्ल्यूएच 

    107.8 केडब्ल्यूएच 

    93.4 केडब्ल्यूएच 

    मोटर 

    ड्यूल मोटर

    ड्यूल मोटर

    ड्यूल मोटर 

    पावर 

    650 पीएस 

    761 पीएस 

    645 पीएस 

    टॉर्क 

    1015 एनएम 

    1020 एनएम 

    830 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    560 किलोमीटर 

    580 किलोमीटर तक 

    481 किलोमीटर तक 

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे 

    3.7 सेकंड 

    3.4 सेकंड 

    3.3 सेकंड 

    इन तीनों कारों में ड्यूल मोटर सेटअप और बड़े साइज के बैटरी पैक दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज की इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी पैक का साइज करीब-करीब बराबर ही है और इनकी रेंज में भी ज्यादा अंतर नहीं है। इस कंपेरिजन में एएमजी ईक्यूएस 53 कार सबसे ज्यादा पावरफुल साबित होती है और इसकी रेंज भी सबसे ज्यादा है, वहीं ऑडी आरएस ई-ट्रॉन ईवी कम पावरफुल मोटर लगी होने के बावजूद भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को सबसे जल्दी पकड़ लेती है।

    फीचर

    Mercedes-Benz AMG EQS 53 Cabin

     

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव  

    मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस एएमजी 53 

    ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी  

    एक्सटीरियर 

    • इल्युमिनेटेड किडनी ग्रिल

    • एम बैजिंग के साथ ब्लैक ग्रिल

    • एम रियर स्पॉयलर

    • ब्लैक डोर सिल

    • 21-इंच अलॉय व्हील

    • पैनोरमिक ग्लास रूफ

    • एएमजी बॉडी स्टाइल

    • डिजिटल लाइट्स 

    • एएमजी स्पॉइलर लिप

    • 21-इंच अलॉय व्हील

    • रेड ब्रेक कैलीपर्स

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • ब्लैक ऑडी लोगो

    • कार्बन फाइबर रूफ

    • 20-इंच अलॉय व्हील

    • पैनोरमिक ग्लास रूफ

    इंटीरियर 

    • 3-स्पोक एम लेदर स्टीयरिंग व्हील

    • स्टीयरिंग व्हील रिम पर एम बैजिंग

    • लैदर अपहोल्स्ट्री

    • अवंतगार्डे पैकेज इंटीरियर

    • नप्पा लैदर स्टीयरिंग व्हील

    • एएमजी स्टीयरिंग व्हील बटन

    • एएमजी इल्युमिनेटेड डोर सिल

    • आरएस स्टाइल पैक

    • नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री

    • स्पोर्टी बकेट सीटें

    • 3-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील

    इंफोटेनमेंट 

    • 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पीछे वाले पैसेंजर के लिए 31.3-इंच की 8के स्क्रीन

    • 35 स्पीकर बोवर्स एंड विल्किंस साउंड सिस्टम

    • 56-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन

    • हेडअप डिस्प्ले 

    • बर्मस्टर साउंड सिस्टम 

    • 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • 16-स्पीकर बैंग और ओल्फ़सेन साउंड सस्टम

    कंफर्ट 

    • ऑटो क्लोजिंग डोर 

    • 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    • पीछे वाले डोर के लिए 2 5.5-इंच टच डिस्प्ले

    • मसाज फ़ंक्शन के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • मसाज फंक्शन के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड रियर आउटर सीटें

    • फ्रंट और रियर वायरलेस फोन चार्जिंग

    • 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    • मसाज फ़ंक्शन के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • हीटेड और वेंटिलेटेड रियर आउटर सीटें

    • 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    • वायरलेस फोन चार्जिंग

    • 18 तरह से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें

    • मसाज फंक्शन के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    सेफ्टी 

    • 7 एयरबैग

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 

    • लेन चेंज वार्निंग 

    • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन 

    • रियर क्रॉस ट्रैफिक वार्निंग 

    • 360-डिग्री कैमरा

    • 9 एयरबैग

    • पार्किंग असिस्ट 

    • लेन डिपार्चर असिस्ट 

    • स्टीयरिंग असिस्ट 

    • अडेप्टिव हाई बीम असिस्ट 

    • 9 एयरबैग

    • पार्किंग असिस्ट 

    • 360-डिग्री कैमरा

    • लेन डिपार्चर वार्निंग 

    यह भी पढ़ें: ऑडी एस5 स्पोर्टबैक का लिमिटेड प्लेटिनम एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 81.57 लाख रुपये

    फीचर के मामले में बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 बाकी दोनों कारों से कहीं ज्यादा बेहतर साबित होती है। एएमजी ईक्यूएस कार में बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जबकि बीएमडब्ल्यू ईवी का रियर सीट एक्सपीरिएंस ज्यादा बेहतर है। सुरक्षा के मोर्चे पर मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 कार कई सारे एयरबैग और बेहतर एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के साथ बाकी दोनों कारों से आगे है।

    कीमत

    BMW i7 M70 xDrive

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव  

    मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 

    ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी 

    2.50 करोड़ रुपये 

    2.45 करोड़ रुपये 

    1.94 करोड़ रुपये 

    बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव और मर्सिडीज-बेंज एएमजी ईक्यूएस 53 दोनों कारों की कीमतें लगभग बराबर है और इनके फीचर्स भी एक जैसे हैं। वहीं, ऑडी आरएस ई-ट्रॉन बाकी दोनों कारों के मुकाबले काफी सस्ती है।

    यह भी देखेंः बीएमडब्ल्यू आई7 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू आई7 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू आई7 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है