• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ने मुंबई में अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर किया इंस्टॉल: क्यू8 55 ई-ट्रोन महज 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत होगी चार्ज

    इस फास्ट चार्जर की कैसेसिटी 450किलोवॉट है और इसकी गन इलेक्ट्रिक कारों को 360किलोवॉट की पावर से चार्ज कर सकती है

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 18, 2023 10:47 ist
    info icon
    published onDec 18, 2023 10:47 IST
    last updated onDec 18, 2023 10:47 IST
    196 Views
    • Write a कमेंट

    Audi EV Fast Charging Station

    ऑडी इंडिया ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स में भारत का पहला रिन्यूवेबल एनर्जी पावर्ड अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल किया है। ऑडी के ‘ई-ट्रोन हब’ चार्जिंग स्टेशन पर 500 एएमपीएस लिक्विड-कूल्ड चार्जिंग गन से इलेक्ट्रिक कार को 360किलोवॉट की पावर से चार्ज किया जा सकता है।

    रिन्यूवेबल एनर्जी का इस्तेमाल

    Audi EV Fast Charging Station

    ‘ई-ट्रोन हब’ पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर संचालित है और इसमें इलेक्ट्रिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर रूफ पैनल लगाए गए हैं। यहां लगे फास्ट चार्जर से ऑडी क्यू8 55 ई-ट्रोन की 114केडब्ल्यूएच बैटरी पैक को महज 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

    इस स्टेशन को चार्जजोन के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। यहां पर 5 चार्जिंग-बे लगी है और ऑडी ई-ट्रोन ऑनर्स के लिए लाउंस भी तैयार किया गया है जहां पर वे गाड़ी चार्ज होने के दौरान बैठ सकते हैं। इसके अलावा ई-ट्रोन ऑनर्स को इस हब पर गाड़ी चार्जिंग के दौरान प्रीमियम कॉफी वाउचर भी मिलेंगे। यह स्टेशन 24x7 खुला रहेगा और इसे ग्राहक ‘माईऑडी कनेक्ट एप’ के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। ऑडी की कारों के अलावा इस चार्जिंग स्टेशन पर उन सभी इलेक्ट्रिक कारों को भी चार्ज किया जा सकता है जो यह फास्ट चार्जर सपोर्ट करती हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, होंडा और ऑडी की कारें जनवरी 2024 से होंगी महंगी

    इस मौके पर ऑडी इंडिया के हैड बलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि “फास्ट चार्जिंग इंफ्रास्क्टचर से लोगों के मन में इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी और इससे उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस और कम समय में कार चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।”

    ऑडी ईवी लाइनअप

    Audi Q8 e-tron and Q8 e-tron Sportback

    ऑडी भारत के 73 शहरों में 140 से ज्यादा ईवी चार्जर इंस्टॉल कर चुकी है। वर्तमान में ऑडी के पोर्टफोलियो में 4 इलेक्ट्रिक कारः क्यू8 ई-ट्रोन, क्यू8 ई-ट्रोन स्पोर्टबैक, ई-ट्रोन जीटी और आरएस ई-ट्रोन जीटी उपलब्ध है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है