• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी के बारे में जानिए ये 5 प्रमुख बातें

    एयर ईवी सब 3 मीटर कार है जिसका व्हीलबेस 2 मीटर से ज्यादा है और ये टाटा नैनो से भी छोटी कार है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 06, 2023 13:50 ist
    info icon
    published onMar 06, 2023 13:50 IST
    last updated onMar 06, 2023 13:50 IST
    257 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    एमजी की अपकमिंग मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी के नाम से लॉन्च की जाएगी। ये इंडोनेशिया में बिकने वाली एयर ईवी जैसी ही है जो एमजी की सहयोगी कंपनी वुलिंग द्वारा बेची जाती है। इन दोनों कारों में काफी चीजें कॉमन होंगी और आगे आप जानेंगे कॉमेट ईवी के बारे में 5 प्रमुख बातें:

    छोटी कार होगी ये

    हालांकि ये किसी भी दूसरी एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट कार के जितनी चौड़ी और ऊंची भी है। उदाहरण के तौर पर ये मारुति ऑल्टो के10 से 15 मिलीमीटर चौड़ी और 111 मिलीमीटर ऊंची है।

     काफी अलग सा है इसका डिजाइन 

    Air EV Indonesia

    कॉमेट का डिजाइन कुछ हद तक महिंद्रा ई2ओ जैसा भी दिखाई देता है। ये 2 डोर कार है जिसमें चार लोग बैठ सकते हैं ​और इसका बूट दिखाई नहीं देता है। इसमें काफी छोटे व्हील्स दिए गए हैं और रियर विंडो के तौर पर ऊंचा क्वार्टर ग्लास पैनल दिया गया है। हालांकि एमजी ने इसे मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रंट पर एलईडी डीआरएल स्ट्रिप और क्वाड हेडलैंप्स दिए हैं। इंडोनेशिया में बिकने वाली एयर ईवी में तो पीछे की तरफ भी इस तरह के लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    Air EV Indonesia
    Air EV Indonesia

    बैट्री और रेंज 

    देखने में एयर ईवी जैसी दिखने वाली इस कार में इसी के जैसा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी दिया जा सकता है। इंडोनेशिया में इसमें दो तरह के बैट्री पैक: 17.3 केडब्ल्यूएच और 26.7 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनकी रेंज क्रमश: 200 किलोमीटर और 300 किलोमीटर है। इसके अलावा इसमें 40 पीएस की पावर जनरेट करने वाली एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

    फीचर्स

    एमजी ने अपनी कारों में बड़ी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स देकर एक रेपुटेशन बनाई है और उम्मीद है कि वो कॉमेट ईवी में भी अच्छे खासे फीचर्स देगी। इसी पर बेस्ड एयर ईवी के बेस वर्जन में सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल के साथ ऑडियो सिस्टम और एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी तरफ इसके टॉप वर्जन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए 10.25 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसकी अपहोल्स्ट्री भी काफी अच्छी है। 

    संभावित कीमत 

    Air EV Indonesia Long Range interior
    एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर एमजी कॉमेट ईवी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है जो कि फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है