• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 मारुति ई विटारा Vs महिंद्रा बीई 6: आपके लिए कौनसी इलेक्ट्रिक कार रहेगी बेस्ट? जानिए यहां

    क्या बीई 6 आपको एक्सट्रा पैसे खर्च करने के लिए पर्याप्त कारण देता है? आइए पता लगाते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 03, 2026 17:22 ist
    info icon
    published onMar 03, 2026 17:22 IST
    last updated onMar 03, 2026 17:22 IST
    363 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti e Vitara vs Mahindra BE 6

    मारुति सुजुकी ने हाल ही में बिल्कुल नई ई विटारा लॉन्च की है, जिसके साथ ही कंपनी ने बड़े पैमाने पर बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री ली है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में मॉर्डन डिजाइन, फीचर्स से भरपूर केबिन और कई बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी रेंज अच्छी बताई गई है।

    महिंद्रा बीई 6, जो पहले से ही अपने फ्यूचरिस्टिक स्टाइल, ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स और प्रभावशाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, को टक्कर देने के उद्देश्य से बनाई गई ई-विटारा, इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक नया आयाम जोड़ती है।

    इस रिपोर्ट में, हमनें महिंद्रा बीई 6 और मारुति ई-विटारा की विस्तार से तुलना की है। यदि आप इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बीच दुविधा में हैं, तो आगे पढ़ें क्योंकि हम इनके अंतरों को विस्तार से समझाया है ताकि आप आसानी से और सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

    कीमत

    मॉडल

    मारुति ई विटारा 

    महिंद्रा बीई 6 

    कीमत (एक्स--शोरूम) 

    15.99 लाख रुपये से लेकर 20.01 लाख रुपये

    18.90 लाख रुपये से लेकर 27.65 लाख रुपये 

    एंट्री-लेवल वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 3 लाख रुपये का अंतर है।

    टॉप वेरिएंट्स के लिए, कीमतों में यह अंतर बढ़कर 7.64 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

    मारुति ई-विटारा को बैटरी-एज़-अ-सर्विस (बीएएएस) का विकल्प भी दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है। आइए इसके वेरिएंट-अनुसार कीमतों पर एक नज़र डालते हैं।

    ई-विटारा की तुलना में बीई 6 थोड़ा पुराना मॉडल है, इसलिए डिस्काउंट पर बातचीत की गुंजाइश अधिक हो सकती है। बेहतर जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना सबसे अच्छा रहेगा।

    आइए जानते हैं कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के लिए एक्सट्रा कीमत में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं:

    डायमेंशंस

    पैरामीटर

    मारुति ई विटारा

    महिंद्रा बीई 6

    अंतर

    लंबाई

    4275 मिलीमीटर

    4371  मिलीमीटर

    (-96 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1907 मिलीमीटर

    (-107 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1640 मिलीमीटर

    1627 मिलीमीटर

    +13 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2700 मिलीमीटर

    2775 मिलीमीटर

    (-75 मिलीमीटर)

    • जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं, महिंद्रा बीई 6 साफतौर पर बड़ी इलेक्ट्रिक कार है।
    • बीई 6 लंबाई, चौड़ाई और यहां तक ​​कि व्हीलबेस के मामले में भी ज्यादा बड़ी है।

    Maruti e Vitara
    Mahindra BE 6

    • ई विटारा, अपने ज्यादा पारंपरिक एसयूवी स्टाइल के कारण, बीई 6 से ज्यादा ऊंची है।
    • बड़े व्हीलबेस के कारण, हमें उम्मीद है कि बीई 6 केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है।
    • बीई 6 का अनोखा स्टाइल इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के साइज को और भी उभारता है। वहीं, ई विटारा देखने में मजबूत और स्पोर्टी लगती है।
    • यदि आपको ई विटारा पसंद है, तो आपको इसकी बुकिंग प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

    पावरट्रेन

    ई विटारा और बीई 6 दोनों में दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं, जिनसे 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। आइए इनके स्पेसिफिकेशन्स में अंतरों पर एक नज़र डालते हैं:

     

    मारुति ई विटारा

    महिंद्रा बीई 6

    बैटरी

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    59 केडब्ल्यूएच

    79 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या

    1

    1

    1

    1

    पावर

    144 पीएस

    174 पीएस

    230 पीएस

    285 पीएस

    टॉर्क

    189 एनएम

    189 एनएम

    380 एनएम

    380 एनएम

    दावाकृत रेंज

    440 किलोमीटर 

    543 किलोमीटर 

    557 किलोमीटर

    683 किलोमीटर

    • महिंद्रा बीई 6 में आपको बड़े (59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच) बैटरी पैक मिलते हैं।
    • महिंद्रा बीई 6 की दावा की गई रेंज 683 किलोमीटर तक है।
    • बीई 6, ई विटारा से 100 पीएस से ज्यादा पावर और लगभग दोगुना टॉर्क देती है।
    • लगभग समान कीमत के कारण ज्यादातर ग्राहक ई विटारा के बड़े बैटरी पैक की तुलना बीई 6 के छोटे बैटरी पैक से करेंगे। दोनों में बैटरी के साइज और दावा की गई रेंज में बहुत कम अंतर है।
    • कुल मिलाकर, अगर आप बीई 6 के 79 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक को ध्यान में रखें, तो यह अपनी ही सेगमेंट में आती है। ई विटारा के आंकड़े अच्छे और अपनी कीमत के हिसाब से प्रतिस्पर्धी हैं।

    फीचर्स

    फीचर्स

    मारुति और विटारा

    महिंद्रा बीई 6

    ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    एलईडी फॉगलैंप

    एलईडी टेल लैंप

    फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    व्हील्स

    18 इंच के अलॉय व्हील्स

    19 इंच के अलॉय व्हील्स

    अपहोल्स्ट्री

    फैब्रिक + लेदर

    फैब्रिक + लेदर

    टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    एंबिएंट लाइटिंग सेटअप

    इंफोटेनमेंट

    10.1 इंच की टचस्क्रीन

    12.3 इंच की टचस्क्रीन

    वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    10.25 इंच का डिस्प्ले

    12.3 इंच का डिस्प्ले

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    पावर्ड ड्राइवर सीट

    ✅ (मेमोरी फ़ंक्शन के साथ)

    एयर प्योरिफायर

    वायरलेस फ़ोन चार्जर

    हेड अप डिस्प्ले

    साउंड सिस्टम

    10-स्पीकर इन्फिनिटी साउंड सिस्टम

    16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    क्रूज कंट्रोल

    क्लाइमेट कंट्रोल (एसी)

    सिंगल-ज़ोन ऑटोमैटिक

    डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक

    कीलेस एंट्री 

    सनरूफ़

    सिंगल-पैनल ग्लास रूफ

    पैनोरमिक ग्लास रूफ

    आगे और पीछे का सेंटर आर्मरेस्ट

    मल्टी-ड्राइव मोड

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    पावर्ड टेलगेट

    एयरबैग्स

    7

    7

    पार्किंग सेंसर

    आगे और पीछे

    आगे और पीछे

    360-डिग्री कैमरा

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटी कंट्रोल)

    रेन सेंसिंग वाइपर

    रियर डीफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    ✅(लेवल-2)

    ✅(लेवल-2)

    • जैसा कि ऊपर देखा गया है, मारुति ई विटारा और बीई 6 दोनों ही प्रीमियम फीचर्स और दमदार सेफ्टी सिस्टम  से लैस हैं।
    • हालांकि, प्रीमियम फीचर्स के मामले में बीई 6 बेहतर है।

    Maruti e Vitara
    Mahindra BE 6

    • इंफोटेनमेंट के मामले में, इसमें बड़े डिस्प्ले और 6 अतिरिक्त स्पीकर मिलते हैं।
    • महिंद्रा ईवी में हेड-अप डिस्प्ले, पावर्ड टेलगेट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्योरीफायर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
    • सुरक्षा की दृष्टि से, दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 7 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, टीपीएमएस और आगे और पीछे के पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स से लैस हैं। इनमें लेवल-2 एडीएएस भी दिया गया है।

    कारदेखो ओपिनियन

    अगर आपकी प्राथमिकता वैल्यू, प्रैक्टिकेलिटी और उचित मूल्य-से-रेंज का सही संतुलन चाहिए , तो मारुति सुजुकी ई विटारा एक बेहतरीन विकल्प है। यह अपने मुकाबले में मौजूद बीई6 से काफी सस्ती है, खासकर टॉप-स्पेक मॉडल में, और फिर भी प्रतिस्पर्धी रेंज और अच्छी तरह से लोडेड केबिन मिलता है। शहरी ग्राहकों और छोटे परिवारों के लिए, इसका बड़ा बैटरी विकल्प बजट को ज्यादा बढ़ाए बिना पर्याप्त परफॉर्मेंस और रेंज देता है।

    Maruti e Vitara

    हालांकि, अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए थोड़ा ज़्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं, तो महिंद्रा बीई 6 निश्चित रूप से ज़्यादा आकर्षक और दमदार विकल्प लगता है। काफी ज़्यादा पावर और टॉर्क, 79 केडडब्ल्यूएच की बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और हेड-अप डिस्प्ले व पावर टेलगेट जैसे एक्सट्रा फीचर्स के साथ, यह उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो अपनी इलेक्ट्रिक कार को खास बनाना चाहते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है